छपरा चुनाव परिणाम: हार के बाद खेसारी लाल यादव ने फोड़ा EVM पर ठीकरा

छपरा। भोजपुरी सुपरस्टार और आरजेडी नेता खेसारी लाल यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में छपरा सीट से हार के बाद दिया गया उनका बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। खेसारी ने चुनाव नतीजों के बाद कहा कि “आदमी से जीत सकता हूं, मशीन से नहीं”, जिसे ईवीएम से जोड़कर देखा जा रहा है।

छपरा सीट बनी थी हाई प्रोफाइल हॉट सीट

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में जब छपरा सीट से खेसारी लाल यादव को आरजेडी का टिकट मिला, तब यह सीट पूरे देश में चर्चा का विषय बन गई थी। चुनाव प्रचार के दौरान खेसारी ने जबरदस्त माहौल बनाया।
उनके समर्थन में तेजस्वी यादव और अखिलेश यादव जैसे बड़े नेताओं ने भी प्रचार किया था।

चुनाव में मिली हार, NDA उम्मीदवार ने दी शिकस्त

कड़े मुकाबले के बावजूद खेसारी लाल यादव को छपरा सीट से हार का सामना करना पड़ा।
एनडीए उम्मीदवार छोटी कुमारी ने उन्हें करीब 8000 वोटों से हराया। यह सीट बिहार की सबसे चर्चित और हॉट सीटों में शामिल रही।

नतीजों के बाद क्या बोले खेसारी लाल यादव

चुनाव परिणाम आने के बाद खेसारी लाल यादव ने छपरा की जनता का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि वह राजनीति के लिए बने ही नहीं हैं और राजनीति में आना उनका सपना नहीं था।
खेसारी ने यह भी कहा कि इस चुनाव ने उन्हें यह सिखा दिया कि कौन अपना है और कौन नहीं।

‘मुझे राजनीति नहीं आती’ – वायरल वीडियो में बड़ा बयान

अब एक वायरल वीडियो में खेसारी लाल यादव कहते नजर आ रहे हैं कि

“मुझे राजनीति करनी नहीं आती। मैं राजनीति में आना ही नहीं चाहता था, लेकिन परिस्थितियां ऐसी बनीं कि चुनाव लड़ना पड़ा।”


इसके साथ ही उन्होंने कहा,

“कोई भी आदमी से जीत सकता है, मशीन से नहीं।”


इस बयान के बाद लोग इसे सीधे तौर पर EVM विवाद से जोड़कर देख रहे हैं।

सोशल मीडिया पर मचा बवाल

खेसारी लाल यादव का यह बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
कई लोग इसे ईवीएम पर सवाल उठाने वाला बयान बता रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग इसे हार की हताशा मान रहे हैं।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन