June 27, 2026
https://news4u36.in/durg-pradeep-mishra-katha-ruckus-news/
Advertisement Banner

दुर्ग। जिले के ग्राम नगपुरा में चल रही पं. प्रदीप मिश्रा की शिवमहापुराण कथा के दौरान शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब आयोजन समिति और टेंट हाउस संचालक के बीच भुगतान को लेकर विवाद बढ़ गया। विवाद इतना गंभीर हो गया कि टेंट संचालक ने पंडाल उखाड़ने की कोशिश शुरू कर दी, हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने समय रहते स्थिति को नियंत्रित कर लिया।

जानकारी के मुताबिक, नगपुरा में 17 से 21 दिसंबर तक शिवमहापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। इसी दौरान टेंट हाउस संचालक और आयोजन समिति के बीच रोजाना रात में पैसों को लेकर तनाव की स्थिति बन रही थी। शुक्रवार रात को भी डोम उखाड़ने को लेकर विवाद हुआ था, जिसे किसी तरह शांत कराया गया।

शनिवार सुबह एक बार फिर भुगतान को लेकर कहासुनी बढ़ गई, जिसके बाद टेंट हाउस संचालक पंडाल हटाने पहुंच गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर तैनात एएसपी पद्मश्री और हेम प्रकाश नायक ने मोर्चा संभाला और टेंट उखाड़ने से रोक दिया। पुलिस की तत्परता से कथा को बिना बाधा जारी रखा गया।

टेंट संचालक का कहना है कि उन्हें तय समय पर पूरा भुगतान नहीं मिल रहा है, जिससे ट्रांसपोर्ट और मजदूरों की मजदूरी देना मुश्किल हो रहा है। वहीं पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों को साफ शब्दों में कहा कि कथा शुरू होने के बाद किसी भी हाल में टेंट नहीं हटाया जाएगा, क्योंकि इससे भगदड़ जैसी गंभीर स्थिति बन सकती है।

पुलिस की समझाइश के बाद फिलहाल मामला शांत है और शिवमहापुराण कथा सुचारू रूप से संचालित की जा रही है

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन