3 दिन की ईडी रिमांड पर सौम्या चौरसिया

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में निलंबित राज्य प्रशासनिक सेवा (राप्रसे) अधिकारी सौम्या चौरसिया की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उन्हें दूसरी बार गिरफ्तार करने के बाद 3 दिन की रिमांड पर लिया है। मंगलवार रात लंबी पूछताछ के बाद ईडी ने यह कार्रवाई की।

सूत्रों के मुताबिक, ईडी ने सौम्या चौरसिया को पूछताछ के लिए तलब किया था। कारोबारी लक्ष्मीनारायण बंसल और कथित तांत्रिक केके श्रीवास्तव से पूछताछ के दौरान मिले अहम इनपुट के आधार पर यह दूसरी गिरफ्तारी की गई। इसके बाद आगे की जांच के लिए ईडी ने सौम्या को विशेष कोर्ट में पेश किया।

कोर्ट में हुई लंबी बहस के बाद जज ने दोपहर बाद ईडी की दलीलों को सुनते हुए 3 दिन की रिमांड मंजूर कर ली। सुनवाई के दौरान ईडी के अधिवक्ता डॉ. सौरभ पांडेय ने अदालत को बताया कि शराब घोटाले में सौम्या चौरसिया को लक्ष्मीनारायण बंसल के माध्यम से कुल 115 करोड़ रुपये मिले थे।

ईडी के अनुसार, इस राशि में से 72 करोड़ रुपये कथित रूप से केके श्रीवास्तव के जरिए हवाला कराए गए, लेकिन यह रकम किसे ट्रांसफर हुई, इसकी जानकारी नहीं दी गई। इसके अलावा सौम्या चौरसिया की डायरी से 43.50 करोड़ रुपये से जुड़े लेन-देन की एंट्रियां भी बरामद हुई हैं। इन बिंदुओं पर पूछताछ के दौरान संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर ईडी ने उन्हें गिरफ्तार किया।

सौम्या चौरसिया की ओर से अधिवक्ता हर्ष परगनिहा ने अदालत में बचाव पक्ष रखा। वहीं, यही जानकारी मीडिया के सामने भी साझा की।

गौरतलब है कि सौम्या चौरसिया कोयला घोटाला मामले में भी मुख्य आरोपियों में शामिल हैं। इससे पहले मई महीने में सुप्रीम कोर्ट की शर्तों पर सौम्या चौरसिया समेत छह आरोपियों को जमानत पर रिहा किया गया था। रिहाई के दौरान कोर्ट ने उन्हें राज्य से बाहर रहने के निर्देश दिए थे, जिसके चलते वह बेंगलुरु में रह रही थीं और हर महीने कोर्ट में उपस्थिति दर्ज कराने आती थीं।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन