सूरजपुर वन क्षेत्र में बाघ की रहस्यमयी मौत, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज : Surajpur Tiger Death

Surajpur Tiger Death: बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के वाड्रफनगर वन परिक्षेत्र से लगे भैंसामुंडा जंगल में एक बाघ का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेराबंदी कर सुरक्षित किया गया।

शरीर पर मिले चोट के निशान

प्राथमिक जांच में बाघ के शरीर पर कई गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। इससे शिकारी हमले या आपसी संघर्ष की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल वन विभाग द्वारा शव का परीक्षण किया जा रहा है और पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है, जिससे मौत के असली कारणों का पता चल सके।

वरिष्ठ अधिकारी मौके पर, गश्त तेज

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ वन अधिकारियों को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है। आसपास के जंगलों में गश्त बढ़ा दी गई है और स्थानीय ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है, ताकि किसी संदिग्ध गतिविधि का पता चल सके।

वन मंडल अधिकारी का बयान

इस संबंध में वन मंडल अधिकारी आलोक बाजपेई ने बताया कि घटनास्थल सूरजपुर जिले के अंतर्गत आता है। यह एक सरहदी वन क्षेत्र है, जहां बाघ जैसे संरक्षित वन्यजीवों पर विशेष निगरानी जरूरी है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन