“मैं टूट भी जाऊं तो फर्क नहीं…” शादी टूटने के बाद Smriti Mandhana का दिल छू लेने वाला बयान

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप-कप्तान Smriti Mandhana शादी रद्द होने के बाद पहली बार सार्वजनिक तौर पर नजर आईं। म्यूजिक कम्पोज़र पलाश मुच्छल से रिश्ता टूटने के बाद, उन्होंने एक कार्यक्रम में अपने माइंडसेट और भावनाओं को लेकर खुलकर बात की। स्मृति ने कहा कि जीवन में चाहे कितनी भी मुश्किलें आएं, क्रिकेट ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति और सच्चा प्यार है।

“पर्सनल लाइफ अलग है, लेकिन क्रिकेट मेरा प्यार है” – स्मृति मंधाना

स्मृति ने बताया कि वह अपनी निजी जिंदगी को कभी अपने खेल के बीच नहीं आने देतीं।
उनका कहना है:

“मैं हमेशा सरल सोच वाली लड़की रही हूं। मैं चीजों को बड़ा नहीं बनाती। पर्दे के पीछे की मेहनत पर भरोसा करती हूं, क्योंकि मैदान पर क्या होता है, उसे सब देखते और जज करते हैं। मुझे इस बात पर गर्व है कि मैं हर दिन मेहनत करती हूं – चाहे मन कैसा भी हो।”


उन्होंने आगे कहा कि चाहे परिस्थितियाँ उनके खिलाफ हों या मुश्किलें सामने आएं, उनका फोकस हमेशा टीम और अपने प्रदर्शन पर ही रहता है।

शादी क्यों टूटी? यह था पूरा मामला

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी 23 नवंबर 2025 को होनी थी।
उसी दिन स्मृति के पिता की तबीयत बिगड़ गई और शादी टालनी पड़ी। इसके बाद सोशल मीडिया पर

पलाश की फ़्लर्टिंग चैट्स,

मैरी डी कोस्टा नाम की महिला संग चर्चा
तेजी से वायरल होने लगीं।
फैंस ने उन पर चीटिंग के आरोप भी लगाए।


अख़िरकार 7 दिसंबर 2025 को स्मृति और पलाश ने इंस्टाग्राम पर शादी रद्द होने की आधिकारिक घोषणा की और लोगों से निजता का सम्मान करने की अपील की।

पहली बार बोलीं Smriti Mandhana  – “अब आगे बढ़ने का समय है”

एमेज़ॉन संभव समिट में बोलते हुए स्मृति ने बताया:

“मैं चाहें टूट जाऊं या मुश्किलें आएं, मेरा आत्मविश्वास मेरी मेहनत से आता है। जब आप रोज काम करते हैं, तो बैटिंग के दौरान भरोसा खुद बढ़ जाता है।”


ODI वर्ल्ड कप जीत की याद—“इंडियन जर्सी पहनना ही सबसे बड़ा सपना”

स्मृति ने 2 नवंबर 2025 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की पहली ODI वर्ल्ड कप जीत को याद करते हुए कहा:

“मुझे क्रिकेट से ज्यादा कुछ भी पसंद नहीं। बचपन से मेरा सपना था कि लोग मुझे ‘वर्ल्ड चैंपियन’ कहें।”


स्मृति का अंतिम संदेश: फोकस सिर्फ देश के लिए खेलना

स्मृति ने कहा कि उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा उद्देश्य हमेशा भारत का प्रतिनिधित्व करना रहा है। उन्होंने कहा कि वह भविष्य में भी भारत के लिए अधिक से अधिक ट्रॉफियां जीतना चाहती हैं।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन