बिग बॉस 19’ विनर गौरव खन्ना का पहला पोस्ट वायरल, बोले– ट्रॉफी घर आ गई

‘बिग बॉस 19’ के विजेता बने अभिनेता गौरव खन्ना ने शो जीतने के बाद अपना पहला इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर कर सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। एक्टर ने वैनिटी वैन से तीन अलग-अलग पोस्ट किए, जिनमें उनके साथ मृदुल तिवारी और पत्नी आकांक्षा भी नजर आ रही हैं। जीत के बाद गौरव ने फैन्स को धन्यवाद दिया और ट्रोल करने वालों को अपने अंदाज में जवाब भी दे दिया।

गौरव खन्ना का पहला पोस्ट – “ये रहा विनर… ट्रॉफी घर पर है”

शो से बाहर आने के तुरंत बाद गौरव ने वैनिटी वैन के अंदर से पहला फोटो शेयर किया।
फोटो में वह मृदुल तिवारी और पत्नी आकांक्षा के साथ ट्रॉफी पकड़े पोज देते हुए नजर आए।

पोस्ट के कैप्शन में गौरव ने लिखा—
“ये रहा विनर! आप सभी के अथाह समर्थन के लिए आभारी हूं… ट्रॉफी घर पर है।”

इस पर मृदुल ने मजेदार अंदाज में लिखा—
“छोटा भाई स्टार जीत के गया था… बड़ा भाई एंड जीतकर आया!”

मृदुल तिवारी ने शेयर किया वीडियो – “दो भाई, दोनों तबाही”

दूसरे पोस्ट में मृदुल तिवारी ने वैनिटी वैन से ही एक वीडियो शेयर किया जिसमें दोनों ट्रॉफी पकड़े हुए नजर आए।
वीडियो में मृदुल कहते हैं—
“बोला था ना कि जीके क्या करेगा? जीके ये करेगा साड़े…!”
इसके बाद गौरव उन्हें गले लगाकर कहते हैं—
“ये मेरा छोटा भाई है, मृदुल।”

कैप्शन में मृदुल लिखते हैं—
“दो भाई, दोनों तबाही… और ट्रॉफी जीतकर दिखाई।” ।

गौरव खन्ना की टीम का इमोशनल नोट – “हम सब की जीत है ये”

तीसरे पोस्ट में गौरव और उनकी पत्नी ने ट्रॉफी के साथ एक खूबसूरत फोटो शेयर की।
इसके साथ टीम की ओर से लंबा इमोशनल नोट लिखा गया—

“तीन महीनों का सफर खत्म हुआ… और क्या शानदार अंत था। ट्रॉफी घर आ गई है।
ये जीत सिर्फ गौरव की नहीं, हर उस इंसान की है जिसने उन पर भरोसा किया, वोट किया और उनके सपने को अपना बनाया।
आज हम सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि प्यार, विश्वास और एकजुटता का जश्न मना रहे हैं।”

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन