अंबिकापुर: नौकरी का झांसा देकर दो लड़कियों को उज्जैन ले जाकर बेचा, पुलिस ने एक को बचाया

अंबिकापुर। सरगुजा जिले से मानव तस्करी का गंभीर मामला सामने आया है, जहां दो युवतियों को नौकरी का लालच देकर उज्जैन ले जाकर बेच दिया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवती को सुरक्षित बरामद कर लिया है, जबकि दूसरी पीड़िता की तलाश युद्धस्तर पर जारी है।

सूत्रों के मुताबिक, लखनपुर थाना क्षेत्र की एक युवती को मानव तस्करों ने ट्रेन के माध्यम से उज्जैन पहुँचाया और वहां उसे ढाई लाख रुपये में बेच दिया। पीड़िता को करीब एक सप्ताह तक एक घर में बंधक बनाकर रखा गया था। जब लड़की ने शोर मचाया, तो स्थानीय नागरिकों की सूचना पर उज्जैन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे मुक्त कराया।

बाद में परिजनों के उज्जैन पहुंचने पर पुलिस ने युवती को उनके सुपुर्द कर दिया।
वहीं, दूसरी युवती के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसे बेचने के बाद खरीदार से जबरन शादी कराने की कोशिश की जा रही है। इस संबंध में उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

मानव तस्करी की इस सनसनीखेज वारदात में चार आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन