धनुष या श्रेयस अय्यर? मृणाल ठाकुर ने डेटिंग अफवाहों पर दिया मज़ेदार जवाब ।News4u36

धनुष या श्रेयस अय्यर? मृणाल ठाकुर ने डेटिंग अफवाहों पर दिया मज़ेदार जवाब

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

बॉलीवुड की प्रतिभाशाली अभिनेत्री मृणाल ठाकुर अपनी फिल्मों के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी लगातार चर्चा में रहती हैं। पिछले कुछ महीनों से उनका नाम कभी साउथ सुपरस्टार धनुष, तो कभी टीम इंडिया के क्रिकेटर श्रेयस अय्यर के साथ जोड़कर देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर इन अफवाहों ने इतनी तेजी से जोर पकड़ा कि फैन्स के बीच उत्सुकता बढ़ने लगी।

Reddit पर उड़ी नई अफवाहें

हाल ही में Reddit पर दावा किया गया कि मृणाल ठाकुर पिछले कुछ महीनों से श्रेयस अय्यर को डेट कर रही हैं। इससे पहले उनके और धनुष के बीच नज़दीकियों को लेकर भी खबरें वायरल हुई थीं। हालांकि, इन सभी दावों की न तो कोई आधिकारिक पुष्टि हुई और न ही दोनों पक्षों ने इन पर खुलकर प्रतिक्रिया दी।

मृणाल ठाकुर की प्रतिक्रिया – वीडियो शेयर कर दिया इशारा

अब अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर इन चर्चाओं पर अप्रत्यक्ष रूप से जवाब दिया है। वीडियो में वह अपनी मां से हेड मसाज लेती दिखाई दे रही हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा—
“वे बातें करते हैं, हम हंसते हैं।
PS: अफवाहें फ्री का प्रचार हैं और मुझे फ्री चीजें पसंद हैं!”

मृणाल ने भले ही किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका यह मज़ेदार जवाब सीधे-सीधे डेटिंग अफवाहों पर तंज माना जा रहा है। यह पोस्ट सामने आते ही फैन्स और सोशल मीडिया यूज़र्स ने इस पर जमकर रिएक्ट किया।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन