दिल्ली बम धमाके का सबसे क्लोज वीडियो सामने आया : Red Fort Blast Exclusive Video ।News4u36

दिल्ली बम धमाके का सबसे क्लोज वीडियो सामने आया : Red Fort Blast Exclusive Video

Mkyadu
3 Min Read
Advertisement Banner

Red Fort Blast Exclusive Video: दिल्ली के लाल किला इलाके में हुए कार ब्लास्ट का सबसे एक्सक्लूसिव वीडियो सामने आया है, जिसने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। सामने आए CCTV फुटेज में धमाके का वो भयावह पल कैद है जब Hyundai i20 कार अचानक आग के गोले में बदल गई।

10 सेकंड के इस वीडियो में साफ नजर आता है कि लाल किला मेट्रो स्टेशन के सिग्नल पर करीब 20 से ज्यादा गाड़ियां रुकी थीं। शाम 6:51 बजे जैसे ही सिग्नल ग्रीन हुआ, उमर नबी की i20 कार आगे बढ़ी और तभी तेज धमाका हो गया।
विस्फोट इतना जबरदस्त था कि आसपास खड़ी गाड़ियों के कांच और पुर्जे उड़ गए, सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। लोग चीखते-भागते नजर आए, जबकि मौके पर आग की लपटें और धुआं उठता देखा गया।

हमले के पीछे था जैश-ए-मोहम्मद का हाथ

जांच एजेंसियों ने पुष्टि की है कि यह हमला जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े आतंकी मॉड्यूल द्वारा किया गया था।
इस हमले का मास्टरमाइंड डॉ. उमर नबी, कश्मीर का रहने वाला था। उसने फिदायीन (सुसाइड बॉम्बर) की तरह खुद को उड़ा लिया। धमाके में उसके शरीर के टुकड़े चारों ओर बिखर गए।

तुर्की में बैठे हैंडलर से था लगातार संपर्क

सूत्रों के अनुसार, उमर तुर्की के अंकारा में बैठे अपने हैंडलर ‘UKasa’ (कोड नेम) के संपर्क में था। दोनों के बीच बातचीत सेशन ऐप के जरिए होती थी।
खुफिया एजेंसियों का मानना है कि मार्च 2022 में उमर और उसके कुछ साथी अंकारा गए थे, जहां उनका ब्रेनवॉश और ट्रेनिंग दी गई थी।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) अब तुर्की दूतावास से संपर्क में है ताकि इस नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।

सरकार ने मानी आतंकी घटना

सरकार ने इस धमाके को जघन्य आतंकी हमला घोषित किया है। सोमवार शाम 6:50 बजे नेताजी सुभाष मार्ग पर हुए इस विस्फोट में 10 लोगों की मौत और कई घायल हुए।
यह इलाका उस समय पर्यटकों और स्थानीय लोगों से भरा हुआ था, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई।

प्रधानमंत्री ने दिए कड़े निर्देश

बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में घटना की कड़ी निंदा की गई।
कैबिनेट प्रस्ताव में कहा गया –

“भारत आतंकवाद के सभी रूपों के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति पर कायम है। जांच एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि अपराधियों, उनके सहयोगियों और प्रायोजकों की पहचान कर उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाए।”

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन