Sunita Ahuja का दर्द भरा बयान – “Govinda अच्छे बेटे हैं, लेकिन पति के रूप में नहीं

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Govinda) और उनकी पत्नी सुनिता आहुजा (Sunita Ahuja) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में सुनिता ने अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर खुलकर बातें कीं और गोविंदा पर कई गंभीर आरोप लगाए।

38 साल बाद सुनीता ने तोड़ी चुप्पी

सुनिता ने कहा कि गोविंदा अपनी जवानी में बहुत गलतियां करते थे। उन्होंने बताया,
“हर इंसान जवानी में गलती करता है, मैंने भी की और गोविंदा ने भी। लेकिन जब उम्र के एक पड़ाव पर परिवार के साथ खुशहाल रहना चाहिए, तब भी अगर कोई वही गलतियां दोहराए तो वह सही नहीं है।”

“एक स्टार की पत्नी होना आसान नहीं”

सुनिता आहुजा ने कहा कि एक स्टार की पत्नी को बहुत कुछ सहना पड़ता है। उन्होंने बताया,
“मुझे खुद को बहुत मजबूत बनाना पड़ा। गोविंदा शूटिंग और हीरोइनों के साथ घर से ज्यादा वक्त बिताते थे। मुझे यह समझने में 38 साल लग गए कि एक पत्नी के लिए ये सब कितना मुश्किल होता है।”

“अगले जन्म में पति नहीं, बेटा बनकर आना”

अपने दिल का हाल बताते हुए सुनिता ने कहा,
“गोविंदा बहुत अच्छे बेटे हैं, अच्छे भाई हैं, लेकिन पति के रूप में नहीं। मैंने पहले ही कह दिया था – अगले जन्म में तुम मेरे बेटे बनकर आना, पति नहीं चाहिए। सात जन्म की बात छोड़ो, ये एक जन्म ही काफी है।”

तलाक की अफवाहें फिर तेज़

गोविंदा और सुनिता के बीच तलाक की खबरें कई महीनों से चर्चा में हैं। हालांकि दोनों की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन सुनिता के इस इंटरव्यू के बाद इन खबरों ने फिर जोर पकड़ लिया है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन