अभिषेक शर्मा का खुलासा: बचपन का सपना अब पूरा करने की तैयारी में

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा ओपनर अभिषेक शर्मा इन दिनों सुर्खियों में हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टी20 सीरीज में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की और प्लेयर ऑफ द सीरीज बने। भारत ने यह सीरीज 2-1 से जीती, जबकि दो मैच बारिश के कारण रद्द हुए।

अभिषेक ने सीरीज के बाद बताया कि वो लंबे समय से ऑस्ट्रेलिया में खेलने का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने कहा, “मैं इस दौरे का बेसब्री से इंतजार कर रहा था, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया की पिचें बल्लेबाजों के लिए हमेशा मददगार होती हैं।”

उन्होंने बताया कि टीम मैनेजमेंट और कप्तान ने उन्हें खुलकर खेलने की आजादी दी। अभिषेक ने कहा, “कप्तान और कोच ने कहा कि बेझिझक खेलो और टीम को तेज शुरुआत दो। मैंने उसी पर काम किया।”

अभिषेक शर्मा का सबसे बड़ा सपना

अभिषेक ने खुलासा किया कि उनका बचपन का सपना टी20 विश्व कप जीतना है। उन्होंने कहा, “अगर मैं 2026 वर्ल्ड कप खेलता हूं तो वो मेरे सपने के सच होने जैसा होगा। मैं पूरी तैयारी के साथ उतरूंगा और देश के लिए मैच जीतना चाहता हूं।”

तेजी से चमक रहा है करियर

अभिषेक शर्मा अब टीम इंडिया के विस्फोटक ओपनर के रूप में पहचान बना चुके हैं। उन्होंने एशिया कप 2025 में 300+ रन बनाए थे और टीम को खिताब जिताया था। अब ऑस्ट्रेलिया में भी 163 रन बनाकर उन्होंने अपना जलवा दिखाया।

वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी

अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में उतरेगी, जबकि शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा ओपनिंग जोड़ी के रूप में उतर सकते हैं। भारत 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में चैंपियन बना था, और अब टीम खिताब बचाने के लिए तैयार है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन