रायपुर में नेशनल सुपरक्रॉस बाइक रेसिंग का रोमांच कल से ।News4u36

रायपुर में नेशनल सुपरक्रॉस बाइक रेसिंग का रोमांच कल से

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

रायपुर। राजधानी रायपुर के आउटडोर स्टेडियम, बुढ़ापारा में नेशनल सुपरक्रॉस बाइक रेसिंग का आयोजन 8 और 9 नवंबर 2025 को होने जा रहा है। यह कार्यक्रम हर दिन शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा।

कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ मोटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य प्रदेश में साहसिक खेलों को बढ़ावा देना है।

चूंकि आयोजन स्थल शहर के सबसे व्यस्त इलाके में स्थित है और वहां पार्किंग की सुविधा उपलब्ध नहीं है, इसलिए दर्शकों से अपील की गई है कि वे दोपहिया या सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें ताकि भीड़भाड़ और परेशानी से बचा जा सके।

कार या बस से आने वाले दर्शकों के लिए पार्किंग व्यवस्था:

गास मेमोरियल ग्राउंड (काली माता मंदिर के सामने, आकाशवाणी चौक) में वाहन पार्क करें।

सीमित पार्किंग गांधी मैदान, सप्रे स्कूल ग्राउंड, मारवाड़ी श्मशान घाट के सामने और महाराजबंद तालाब मार्ग पर उपलब्ध रहेगी।

पार्किंग पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगी।


चारपहिया वाहनों से आने वालों से अनुरोध है कि वे ड्राइवर के साथ आएं, ताकि वाहन दूर स्थित पार्किंग में भी सुरक्षित रखे जा सकें। जो खुद वाहन चला रहे हैं, वे ई-रिक्शा या ऑटो की मदद से कार्यक्रम स्थल तक पहुंच सकते हैं।

ट्रैफिक एडवाइजरी:

कार्यक्रम के दौरान श्री हनुमान मंदिर (पुराना धरना स्थल) से सप्रे स्कूल गेट तक का मार्ग दोपहर 3 बजे से रात 11 बजे तक बंद रहेगा।
इस दौरान आवागमन के लिए बिजली ऑफिस, कालीबाड़ी चौक, पुलिस लाइन पिछले गेट से बुढ़ेश्वर मंदिर मार्ग का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन