छत्तीसगढ़ शौर्य पदक 2025: शहीद ASP आकाश गिरपुंजे समेत 14 पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित ।News4u36

छत्तीसगढ़ शौर्य पदक 2025: शहीद ASP आकाश गिरपुंजे समेत 14 पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के मौके पर इस बार 14 बहादुर पुलिसकर्मियों को ‘छत्तीसगढ़ शौर्य पदक 2025’ से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन वीर जवानों को दिया जा रहा है जिन्होंने नक्सल प्रभावित इलाकों में डटकर मुकाबला किया और अदम्य साहस का परिचय दिया।

सम्मान पाने वालों में सबसे पहला नाम शहीद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सुकमा) आकाश राव गिरपुंजे का है। उन्हें मरणोपरांत इस पुरस्कार से नवाजा जाएगा।

यह अलंकरण समारोह 5 नवंबर को राज्योत्सव स्थल, रायपुर में आयोजित होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विश्नुदेव साय, गृह मंत्री विजय शर्मा और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।

छत्तीसगढ़ शौर्य पदक से सम्मानित होंगे ये 14 पुलिसकर्मी

शहीद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सुकमा) आकाश राव गिरपुंजे

निरीक्षक धरम सिंह तुलावी (बीजापुर)

सहायक उप निरीक्षक गोपाल बोड्डू (बीजापुर)

शहीद प्रधान आरक्षक (308) बीरेन्द्र कुमार शोरी (नारायणपुर)

महिला आरक्षक (1257) निशा कचलाम, बस्तर फाइटर्स (नारायणपुर)

आरक्षक (1556) विजय पुनेम (बीजापुर)

आरक्षक (295) रामेश्वर ओयामी (दंतेवाड़ा)

आरक्षक (1286) राजू लाल मरकाम, बस्तर फाइटर्स (दंतेवाड़ा)

आरक्षक (1396) समलू राम सेठिया, बस्तर फाइटर्स (दंतेवाड़ा)

आरक्षक (1224) दुला राम कोवासी, बस्तर फाइटर्स (दंतेवाड़ा)

आरक्षक (224) मोहन लाल करटम (दंतेवाड़ा)

आरक्षक (1316) संतोष मुरामी, बस्तर फाइटर्स (दंतेवाड़ा)

आरक्षक (1380) मनोज यादव, बस्तर फाइटर्स (दंतेवाड़ा)

आरक्षक (1232) जामू रामको, बस्तर फाइटर्स (दंतेवाड़ा)

इन सभी पुलिसकर्मियों ने प्रदेश में शांति व्यवस्था बनाए रखने और नक्सलवाद के खिलाफ अभियान में अहम भूमिका निभाई है। राज्य सरकार ने उनके योगदान को सम्मानित करने के लिए यह पदक देने का निर्णय लिया है।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन