रायपुर: डॉक्टर की लापरवाही बनी जानलेवा, पूर्व सैनिक की पत्नी की मौत

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

रायपुर। राजधानी रायपुर में श्री नारायणा हॉस्पिटल, देवेंद्र नगर में इलाज के दौरान एक पूर्व सैनिक की पत्नी की मौत का मामला सामने आया है। पूर्व सैनिक एस. देवराजू ने अस्पताल और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. संजना खे्मका अग्रवाल पर गंभीर चिकित्सीय लापरवाही का आरोप लगाया है।

देवराजू ने बताया कि उनकी पत्नी को 5 अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती किया गया था। 7 अक्टूबर को गर्भाशय हटाने (हिस्टेरेक्टॉमी) की सर्जरी हुई, जो सफल बताई गई। लेकिन दो दिन बाद ही मरीज को तेज पेट दर्द, सूजन और पसीने की शिकायत होने लगी। परिवार के अनुरोध के बावजूद डॉक्टरों ने इसे “गैस की समस्या” बताकर हल्की दवाएं दीं।

देवराजू का कहना है कि 10 से 12 अक्टूबर के बीच हालत बिगड़ती रही, लेकिन कोई जांच, एक्स-रे या सीटी स्कैन नहीं किया गया। इस दौरान सर्जन डॉ. खे्मका अस्पताल में मौजूद भी नहीं थीं, सिर्फ फोन पर सलाह दे रही थीं।

13 अक्टूबर को आपात स्थिति में आईसीयू में भर्ती कर सर्जरी की गई। जांच में सामने आया कि पहले ऑपरेशन के दौरान आंत में छेद हो गया था, जिससे संक्रमण (पेरिटोनाइटिस) और सेप्सिस फैल गया। इसके बाद 17 अक्टूबर को दूसरी सर्जरी हुई, लेकिन तब तक संक्रमण पूरे शरीर में फैल चुका था।
24 अक्टूबर 2025 को मरीज की मौत हो गई।

पूर्व सैनिक ने 26 अक्टूबर को देवेंद्र नगर थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए अस्पताल और डॉक्टर पर एफआईआर, मेडिकल रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज जब्त करने की मांग की है। उनका कहना है –

“अगर समय पर जांच होती, तो मेरी पत्नी की जान बच सकती थी। यह सिर्फ एक गलती नहीं, एक परिवार की बर्बादी है।”

अस्पताल प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Share This Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन