बेमेतरा: नौकरी जाने पर बेहोश हुई महिला टीचर, DEO पर मनमानी का आरोप

बेमेतरा। जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल में काम कर रही 7 प्री-प्राइमरी शिक्षिकाओं और 4 आयाओं को अचानक नौकरी से हटा दिया गया। रविवार को छुट्टी के दिन उन्हें जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय बुलाकर सेवा समाप्ति का आदेश दिया गया। इसी दौरान एक महिला शिक्षिका सदमे में बेहोश हो गई।

जानकारी के अनुसार, इन शिक्षिकाओं और आयाओं की नियुक्ति साल 2022-23 में खनिज न्यास फंड से की गई थी। कई शिक्षिकाओं को पिछले एक साल से ज्यादा समय से वेतन नहीं मिला था। उन्होंने कई बार आवेदन देकर वेतन जारी करने की मांग की, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। अब अचानक सेवा समाप्त कर दिए जाने से शिक्षिकाएं आक्रोश में हैं।

डीईओ द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि खनिज न्यास और अन्य स्रोतों से भुगतान संभव नहीं होने के कारण यह निर्णय लिया गया।
डीईओ ने यह भी कहा कि ये नियमित कर्मचारी नहीं थीं, इसलिए बच्चों की पढ़ाई पर असर नहीं पड़ेगा। जल्द ही नई व्यवस्था की जाएगी और बकाया वेतन भी दिया जाएगा।

हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि जिले में पहले से ही शिक्षकों की भारी कमी है। अब इन शिक्षिकाओं को हटाने से बच्चों की पढ़ाई और भविष्य दोनों पर असर पड़ सकता है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन