June 26, 2026
https://news4u36.in/chhattisgarh-tax-free-film-balidani-raja-guru-balakdas/
Advertisement Banner

रायपुर। छत्तीसगढ़ी सिनेमा अब केवल प्रेम और कॉमेडी तक सीमित नहीं रहा, बल्कि अब निर्माता ऐतिहासिक पृष्ठभूमि की ओर भी रुख कर रहे हैं। इसी कड़ी में सतनामी फिल्म प्रोडक्शन रायपुर द्वारा निर्मित छत्तीसगढ़ की पहली ऐतिहासिक फिल्म “बलिदानी राजा गुरु बालक दास” को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। खास बात यह है कि राज्य सरकार ने इस फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर के अंबुजा मॉल सिनेमाघर में फिल्म का विशेष प्रदर्शन देखा और घोषणा की कि यह फिल्म छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री रहेगी। उनका कहना है कि इस फिल्म के माध्यम से लोग अपने इतिहास, विरासत और बलिदान की परंपरा से और गहराई से जुड़ सकेंगे।

यह फिल्म गुरु घासीदास जी के द्वितीय सुपुत्र, महान वीर बलिदानी राजा गुरु बालकदास के जीवन दर्शन और शौर्य गाथा पर आधारित है। फिल्म में उनके बचपन से लेकर शहादत तक की घटनाओं को प्रभावशाली ढंग से दिखाया गया है। साथ ही, शहीद वीर नारायण सिंह और गुरु बालकदास की मित्रता तथा स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को भी बेहद सशक्त रूप में प्रस्तुत किया गया है।

फिल्म का निर्देशन अमीर पति ने किया है और संवाद किस कुर्रे द्वारा लिखे गए हैं। करीब तीन साल की मेहनत से बनी इस फिल्म की शूटिंग भंडारपुरी, नया रायपुर, न्यू राजेंद्र नगर, अमलेश्वर, ओडिशा और हैदराबाद में की गई है।

फिल्म में कुल चार गीत शामिल हैं, जिन्हें धन्नु पवन महानंद ने लिखा है। इन्हें अनुराग शर्मा, सुनील सोनी, कंचन जोशी और डॉ. देवेश डहरिया ने अपनी आवाज़ दी है। मुख्य भूमिकाओं में ओम त्रिपाठी (गुरु बालकदास), मंत्री गुरु खुशवंत साहेब (गुरु आगरदास), अमरजीत भगत (शहीद वीर नारायण सिंह) और डॉ. शिवकुमार डहरिया (पंडित सूत्रधार) नजर आएंगे।

स्थानीय लोगों और समीक्षकों का कहना है कि यह फिल्म केवल मनोरंजन ही नहीं बल्कि इतिहास और समाज को जोड़ने वाली एक प्रेरणादायी गाथा है।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन