बलौदाबाजार: दुर्गा पंडाल में युवक की चाकू गोदकर हत्या, इलाके में दहशत ।News4u36

बलौदाबाजार: दुर्गा पंडाल में युवक की चाकू गोदकर हत्या, इलाके में दहशत

Mkyadu
1 Min Read

बलौदाबाजार। जिले के सुहेला थाना क्षेत्र में दुर्गा पंडाल के पास आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मुड़ापार निवासी गोपाल साहू के रूप में हुई है। यह वारदात शनिवार देर रात से रविवार तड़के के बीच की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, गोपाल साहू अपने दोस्तों के साथ दुर्गा पंडाल में कार्यक्रम देखने आया था। इसी दौरान विवाद हुआ और आरोपियों ने उस पर चाकू से कई वार कर दिए। युवक के पेट, सीने और जांघ पर गहरे घाव पाए गए। सुबह जब शव मिला तो इलाके में सनसनी फैल गई।

घटना की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और मृतक के दोस्तों से पूछताछ की जा रही है ताकि हत्यारों का सुराग मिल सके। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल है।

Share this Article
विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन