तमिलनाडु: एक्टर विजय की रैली में भगदड़, 31 लोगों की दर्दनाक मौत : Vijay Rally Karur

Vijay Rally Karur: तमिलनाडु के करूर जिले में अभिनेता से नेता बने थलपति विजय की रैली के दौरान बड़ा हादसा हो गया। रैली में अचानक भगदड़ मचने से कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 6 बच्चे, 16 महिलाएं और 9 पुरुष शामिल हैं। वहीं, 30 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

भीड़ बेकाबू, सांस लेना हुआ मुश्किल

सूत्रों के अनुसार, विजय रैली को संबोधित कर रहे थे तभी भीड़ इतनी ज्यादा बढ़ गई कि लोगों का सांस लेना तक मुश्किल हो गया। इस दौरान कई लोग बेहोश हो गए। हालात बिगड़ते देख विजय ने बीच में ही भाषण रोक दिया और पार्टी कार्यकर्ताओं से लोगों की मदद करने की अपील की। उन्होंने खुद प्रचार बस से पानी की बोतलें भीड़ की ओर फेंककर राहत देने की कोशिश की।

भगदड़ कैसे मची?

रिपोर्ट के मुताबिक, रैली के दौरान एक बच्ची लापता हो गई थी। विजय ने मंच से उसे खोजने की अपील की। इसी दौरान अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।
बताया जा रहा है कि रैली के लिए 10,000 लोगों की अनुमति थी, लेकिन भीड़ अनुमान से कहीं अधिक रही। करीब 1 लाख से ज्यादा लोग पहुंच गए थे, जिससे हालात काबू से बाहर हो गए।

मुख्यमंत्री स्टालिन और पीएम मोदी ने जताया दुख

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने घटना पर गहरा दुख जताया है और लोगों से पुलिस व डॉक्टरों का सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने शीर्ष अधिकारियों को तत्काल राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं।
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी घटना पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को संवेदनाएं दीं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

विपक्ष और अन्य नेताओं की प्रतिक्रिया

AIADMK महासचिव एडप्पादी के पलानीस्वामी ने भी घटना को दुखद बताते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई। पुलिस महानिरीक्षक (ADGP) डेविडसन देवसिरवथम ने बताया कि बचाव अभियान में 500 जवान लगे हुए हैं और 300 अतिरिक्त बल मौके पर भेजे जा रहे हैं।

विजय की राजनीति में नई पारी

गौरतलब है कि विजय ने इसी साल 2 फरवरी को अपनी पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) लॉन्च की थी। हाल ही में उन्होंने पार्टी का चुनाव चिन्ह और झंडा जारी किया था। विजय ने घोषणा की है कि उनकी अगली फिल्म ‘थलपति 69’ आखिरी होगी और इसके बाद वे पूरी तरह राजनीति को समर्पित करेंगे।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन