शिल्पा शेट्टी ने 60 करोड़ धोखाधड़ी केस के बीच बंद किया अपना मशहूर रेस्तरां बैस्टियन ।News4u36

शिल्पा शेट्टी ने 60 करोड़ धोखाधड़ी केस के बीच बंद किया अपना मशहूर रेस्तरां बैस्टियन

Mkyadu
3 Min Read
Advertisement Banner

बॉलीवुड एक्ट्रेस और फिटनेस क्वीन शिल्पा शेट्टी इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन पर 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ था। इसी बीच शिल्पा ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने मशहूर रेस्तरां बैस्टियन (Bastian) को बंद करने का ऐलान कर दिया।

मुंबई नाइटलाइफ का अहम हिस्सा था बैस्टियन

बैस्टियन सिर्फ एक रेस्टोरेंट नहीं बल्कि फिल्मी सितारों और बिजनेस जगत की बड़ी हस्तियों की मुलाकातों का खास ठिकाना था। खासकर सी-फूड के लिए यह जगह बेहद मशहूर थी और मुंबई की नाइटलाइफ का अहम हिस्सा मानी जाती थी।

शिल्पा ने कहा – “एक युग का अंत”

रेस्तरां बंद करने की जानकारी शिल्पा शेट्टी ने खुद अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की। उन्होंने लिखा –
“ये गुरुवार एक युग के अंत जैसा होगा। मुंबई का एक शानदार डेस्टिनेशन अब बंद होने जा रहा है। बैस्टियन ने हमें और इस शहर को अनगिनत यादें दी हैं।”

इसके साथ ही शिल्पा ने अपने पुराने ग्राहकों के लिए एक खास नाइट आयोजित करने का ऐलान भी किया।

नया चैप्टर शुरू करेंगी शिल्पा

हालांकि शिल्पा ने साफ किया कि बैस्टियन ब्रांड पूरी तरह खत्म नहीं होगा। अब इसका नया चैप्टर “Bastian at the Top” नाम से शुरू होगा। यहां ग्राहकों को नए अनुभव और नई ऊर्जा मिलेगी।

शिल्पा कैसे बनीं रेस्तरां की सह-संस्थापक?

शिल्पा ने साल 2019 में बैस्टियन के संस्थापक रंजीत बिंद्रा के साथ मिलकर इस रेस्टोरेंट में निवेश किया था। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो और राज कुंद्रा अक्सर यहां आते थे और तभी बिजनेस पार्टनरशिप का फैसला हुआ।

60 करोड़ रुपये धोखाधड़ी केस में नाम

हाल ही में एक व्यापारी दीपक कोठारी ने शिल्पा और उनके पति राज कुंद्रा पर 60.4 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप लगाया था। उनका दावा है कि यह रकम 2015 से 2023 के बीच निवेश और लोन के रूप में दी गई थी, लेकिन बाद में व्यक्तिगत खर्चों में इस्तेमाल कर ली गई।

हालांकि, शिल्पा और राज के वकील ने इन आरोपों को झूठा और निराधार बताया है। उनका कहना है कि इस मामले का निपटारा पहले ही हो चुका है।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन