Bigg Boss 19: शादी के 9 साल बाद भी पिता नहीं बने गौरव खन्ना, शो में खोला राज ।News4u36

Bigg Boss 19: शादी के 9 साल बाद भी पिता नहीं बने गौरव खन्ना, शो में खोला राज

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

Bigg Boss 19 कीशुरुआत से ही कंटेस्टेंट्स अपनी पर्सनल लाइफ के राज खोलते नजर आ रहे हैं। इसी बीच टीवी एक्टर गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) ने शो में अपनी फैमिली प्लानिंग को लेकर बड़ा खुलासा किया।

‘मैं चाहता हूं बच्चे, लेकिन पत्नी नहीं चाहती’

शो के एक एपिसोड में गौरव खन्ना और यूट्यूबर मृदुल तिवारी गार्डन एरिया में बातचीत कर रहे थे। मृदुल ने उनसे पूछा – “आपकी शादी को कितने साल हो गए?” इस पर गौरव ने जवाब दिया – “नवंबर में 9 साल पूरे हो जाएंगे।”
इसके बाद जब मृदुल ने पूछा कि क्या उनके बच्चे हैं, तो गौरव ने साफ कहा – “नहीं। मैं चाहता हूं, लेकिन मेरी पत्नी नहीं चाहती। यह लव मैरिज है और मैंने प्यार किया है, तो उनकी बात मानना ही पड़ेगा।”

पत्नी के फैसले का किया सम्मान

गौरव खन्ना ने अपनी पत्नी आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) के फैसले की तारीफ करते हुए कहा –
“उनकी सोच भी सही है। जिम्मेदारियां बहुत हैं। अगर मैं काम पर रहूं और वो भी व्यस्त हों, तो बच्चों की देखभाल कौन करेगा? हम नहीं चाहते कि कोई और बच्चों को संभाले। मैंने अपनी इच्छा जताई थी, लेकिन जब उन्होंने समझाया, तो मैं मान गया।”

कैसे हुई थी लव स्टोरी?

गौरव और आकांक्षा की पहली मुलाकात एक ऑडिशन के दौरान हुई थी। यहीं से दोनों का रिश्ता शुरू हुआ और बाद में उन्होंने शादी कर ली। अब शादी को 9 साल पूरे होने वाले हैं।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन