डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा: टैरिफ धमकी से भारत-पाकिस्तान में हुआ संघर्ष विराम ।News4u36

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा: टैरिफ धमकी से भारत-पाकिस्तान में हुआ संघर्ष विराम

Mkyadu
3 Min Read
Advertisement Banner

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष विराम को लेकर बड़ा दावा किया है। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने मई में दोनों देशों के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के समय व्यक्तिगत हस्तक्षेप किया था और व्यापार पर टैरिफ लगाने की धमकी देकर युद्धविराम कराया।

ट्रंप का बड़ा बयान

ट्रंप ने कहा, “मैं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात कर रहा था। मैंने उनसे पूछा कि पाकिस्तान के साथ क्या चल रहा है। नफरत बहुत ज्यादा थी। तब मैंने कहा कि अगर आप युद्धविराम नहीं करेंगे तो हम आपके साथ कोई व्यापार समझौता नहीं करेंगे और आप पर इतने टैरिफ लगाएंगे कि आपका सिर घूम जाएगा।”

5 घंटे में हो गया युद्धविराम

ट्रंप के अनुसार, उनकी चेतावनी के 5 घंटे के भीतर ही भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम हो गया। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि तनाव फिर से शुरू हो सकता है, लेकिन अगर ऐसा हुआ तो वह इसे रोक देंगे।

पहले भी कर चुके हैं दावा

यह पहला मौका नहीं है जब ट्रंप ने इस तरह का बयान दिया हो। इससे पहले भी 10 मई को उन्होंने सोशल मीडिया पर दावा किया था कि उनकी मध्यस्थता के बाद भारत और पाकिस्तान ने युद्धविराम किया। इसके बाद वह 40 से ज्यादा बार यह बयान दोहरा चुके हैं।

भारत ने किया इनकार

भारत ने ट्रंप के दावों को हमेशा खारिज किया है। भारत का कहना है कि पाकिस्तान के साथ संघर्ष विराम का कोई भी निर्णय दोनों देशों के बीच सीधे तौर पर हुआ है, किसी तीसरे पक्ष की भूमिका इसमें नहीं रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में भी यह स्पष्ट किया था।

अमेरिका ने भारत पर लगाया टैरिफ

इस बीच अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगा दिया है। इसके बाद अब कुल टैरिफ 50% हो गया है। यह कदम तब उठाया गया जब भारत ने रूसी तेल खरीदना जारी रखा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि वे किसानों और देश के हितों के साथ कोई समझौता नहीं करेंगे।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन