पुलिस ने की Akshay Kumar की कार जब्त , जानें वजह

जम्मू में ट्रैफिक पुलिस ने बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की कार जब्त कर ली है। आरोप है कि पब्लिक इवेंट के लिए इस्तेमाल की गई SUV में नियम से ज्यादा काले शीशे (Black Film) लगे हुए थे।

जानकारी के अनुसार, जम्मू में एक कार्यक्रम के बाद अक्षय कुमार को इसी गाड़ी से जम्मू एयरपोर्ट छोड़ा गया था। उन्हें मुंबई के लिए फ्लाइट पकड़नी थी। एयरपोर्ट से लौटते समय डोगरा चौक पर ट्रैफिक पुलिस ने गाड़ी को रोका और यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर जब्त कर लिया। फिलहाल अक्षय कुमार ने इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

जम्मू ट्रैफिक पुलिस का बयान

जम्मू शहर के SSP ट्रैफिक फारूक कैसर ने कहा, “कानून सबके लिए बराबर है। नियमित चेकिंग के दौरान कार में तय सीमा से ज्यादा काले शीशे मिले। गाड़ी जब्त कर ली गई है और आगे की कार्रवाई होगी।”
गौरतलब है कि भारत में काले शीशों पर पूरी तरह पाबंदी नहीं है, लेकिन नियम के अनुसार —

फ्रंट और बैक ग्लास में कम से कम 70% विजिबिलिटी होनी चाहिए।

साइड ग्लास में कम से कम 50% विजिबिलिटी जरूरी है।


अक्षय कुमार का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार जल्द ही “जॉली एलएलबी 3” में नजर आने वाले हैं, जिसमें उनके साथ अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला भी होंगे। फिल्म का मजेदार टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है और यह 19 सितंबर को सिनेमाघरों में आएगी। इसके अलावा वे “भूत बंगला” और “हेरा फेरी 3” में भी नजर आएंगे।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन