रायपुर। शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा दिलाने के नाम पर 59 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित विकास लाहोटी (निवासी जयश्री विहार, पंडरी) ने रेंज साइबर थाना रायपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। मामला 24 जून 2024 को अपराध क्रमांक 04/24 धारा 420, 34 भादवि के तहत पंजीबद्ध हुआ था।
आईजी अमरेश मिश्रा के निर्देश पर साइबर टीम ने तकनीकी जांच करते हुए आरोपी के वॉट्सएप नंबर, बैंक खाते और मोबाइल नंबर का विश्लेषण किया। जांच में पता चला कि पश्चिम बंगाल निवासी प्रताप पात्रा फर्जी कंपनियां बनाकर अलग-अलग बैंकों में खाते खोलता था और अपने साथियों की मदद से पीड़ितों से रकम इन खातों में जमा करवाता था।
इन खातों से जुड़े मामलों में देश के विभिन्न राज्यों के 66 से अधिक थानों और साइबर सेल में रिपोर्ट दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
आरोपी का विवरण:
नाम: प्रताप पात्रा, पिता धनंजय पात्रा
आयु: 33 वर्ष
पता: 29/03 प्रोसांता राय रोड, पूर्बा बरीसा, थाना हरिदेवपुर, साउथ 24 परगना, पश्चिम बंगाल
