रायपुर। राजधानी रायपुर में रिश्वतखोरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में चालानी कार्रवाई के दौरान एएसआई परमेश्वर चौधरी, आरक्षक शिवकांत मिश्रा और आरक्षक विनय सिंह कथित रूप से नकद राशि लेते हुए कैमरे में कैद हुए।
वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने इसे गंभीर लापरवाही और अनुशासनहीनता मानते हुए तीनों को तत्काल निलंबित कर रक्षित केंद्र रायपुर में भेज दिया। निलंबन अवधि में उन्हें केवल निर्वाह भत्ता मिलेगा।
पुलिस विभाग ने साफ चेतावनी दी है कि भ्रष्टाचार या अनुचित गतिविधि करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि कानून-व्यवस्था और जनता का भरोसा कायम रह सके।


