रायपुर: कमल विहार में प्रेमी-प्रेमिका के झगड़े का वीडियो वायरल ।News4u36

रायपुर: कमल विहार में प्रेमी-प्रेमिका के झगड़े का वीडियो वायरल

Mkyadu
2 Min Read

रायपुर। राजधानी के कमल विहार सेक्टर-12 में गुरुवार शाम एक कपल के बीच विवाद ने हंगामे का रूप ले लिया। कार में आए युवक और युवती के बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद युवती गुस्से में कार से उतरकर एक स्थानीय घर में चली गई।

इसके बाद युवक ने उस घर में रह रहे लोगों से युवती को बाहर भेजने की मांग की। जब लोगों ने मना किया, तो युवक ने गालियां देना शुरू कर दी और धमकी दी कि वह कार से घर को रौंद देगा।

वीडियो वायरल करने की धमकी

युवक ने युवती को धमकाया कि अगर वह बाहर नहीं आई तो उसका एक निजी वीडियो उसके पिता को भेज देगा। युवती ने युवक को “युवी” नाम से संबोधित करते हुए जवाब दिया –
“जिसे भेजना है भेज दो, मुझे किसी की परवाह नहीं।”

वहीं वह वीडियो बना रहे एक अन्य युवक से भी कहती है कि वीडियो न बनाए, उसे कोई शिकायत नहीं करनी है।

स्थानीय लोगों ने की शिकायत

घटना के बाद रहवासियों ने पुलिस को कॉल कर मामले की जानकारी दी। युवक ने पुलिस को फोन कर रहे लोगों को भी गाली दी।

पुलिस जांच में जुटी

मुजगहन थाना प्रभारी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि शिकायत मिली है और जांच जारी है। जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

Share this Article
विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन