रिलायंस ग्रुप पर ED का शिकंजा, अनिल अंबानी से होगी पूछताछ ।News4u36

रिलायंस ग्रुप पर ED का शिकंजा, अनिल अंबानी से होगी पूछताछ

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी को 17,000 करोड़ रुपये की कर्ज धोखाधड़ी मामले में पूछताछ के लिए बुलाया है।
अनिल अंबानी को 5 अगस्त को दिल्ली स्थित ED मुख्यालय में पेश होने का निर्देश दिया गया है।

इस मामले की जांच धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत की जा रही है।

तीन दिन तक चली थी छापेमारी

ED ने 24 जुलाई से तीन दिन तक दिल्ली और मुंबई में अनिल अंबानी से जुड़ी कंपनियों और उनके करीबियों के ठिकानों पर छापेमारी की थी।
एजेंसी ने इस दौरान 50 कंपनियों और 25 व्यक्तियों के ठिकानों की तलाशी ली और 25 लोगों से पूछताछ भी की।

छापेमारी की यह कार्रवाई उस समय की गई, जब SBI ने रिलायंस कम्युनिकेशंस और अनिल अंबानी को ‘फ्रॉड’ घोषित किया था।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, यस बैंक ने 2017 से 2019 के बीच रिलायंस ग्रुप को 3,000 करोड़ रुपये का कर्ज दिया था।
आरोप है कि इस राशि का गलत इस्तेमाल हुआ। पैसा शेल कंपनियों में ट्रांसफर किया गया और इसका उपयोग बैंक निवेशकों को गुमराह करने व सार्वजनिक धन में हेराफेरी के लिए किया गया।

इस धोखाधड़ी का खुलासा होने पर SBI ने 13 जून को अनिल अंबानी को ‘फ्रॉड’ घोषित किया और 24 जून को इसकी सूचना RBI को दी।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन