इलाज के बहाने धोखा! डॉक्टर से 1 करोड़ की ठगी, मरीज का पति निकला ठग

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर में एक डॉक्टर के साथ 1 करोड़ रुपए की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि आरोपी कोई और नहीं बल्कि डॉक्टर के पास इलाज कराने आया महिला मरीज का पति निकला।

6 साल में ठग लिए 1 करोड़ रुपए

आरोपी आलीम खान ने डॉक्टर को रकम दोगुना करने का लालच देकर 2018 से 2024 के बीच किस्तों में ठगी की। शुरुआत में 2 लाख देकर झांसा दिया और धीरे-धीरे रकम बढ़कर 1 करोड़ तक पहुंच गई। डॉक्टर को शुरुआत में कोई शक नहीं हुआ, लेकिन जब इस साल पैसे मांगने पर आरोपी टालमटोल करने लगा, तब जाकर सच्चाई सामने आई।

डॉक्टर की बेटी ने की पुलिस में शिकायत

पीड़ित डॉक्टर की बेटी अपर्णा रामटेके ने 14 मई 2024 को कांकेर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। उन्होंने बताया कि आलीम पहले खुद को कोलकाता की एक कंपनी का कर्मचारी बताता था और निवेश पर डबल रिटर्न का वादा करता था। भरोसा जताकर धीरे-धीरे डॉक्टर से लाखों रुपए नगद और ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए।

एक आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार

इस ठगी में आरोपी डीलक्स मरकाम भी शामिल था, जिसके खाते में ₹23 लाख ट्रांसफर किए गए। वह कोंडागांव जिले के चिपरेल गांव का निवासी है। पुलिस ने उसे रविवार को उसके घर से गिरफ्तार किया और उसके पास से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन में इस्तेमाल मोबाइल जब्त किया गया है।

वहीं, मुख्य आरोपी आलीम खान अभी भी फरार है और उसकी तलाश जारी है।

पुलिस टीम की कार्रवाई

इस कार्रवाई में कांकेर टीआई मनीष नागर, एएसआई भुनेश्वरी भगत, कांस्टेबल ओमकार, वयंत सरोज, महिला कांस्टेबल सविता नाग और पेट्रोलिंग टीम शामिल रही। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि मुख्य आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com

Discover more from News4u36

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन