June 21, 2026
मैं दारू पीकर बेहोश हो जाता था” – आमिर खान का दर्दनाक खुलासा
Advertisement Banner

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि पहली पत्नी रीना दत्ता से तलाक के बाद वह डिप्रेशन में चले गए थे और खुद को खत्म करने की हालत में आ गए थे। आमिर ने बताया कि वह डेढ़ साल तक रोज शराब पीते थे और नशे में बेहोश हो जाते थे।

‘हर रात दारू पीकर बेहोश हो जाता था’ – आमिर खान

एक इंटरव्यू में आमिर ने बताया,

“रीना से अलग होने के बाद मैंने पूरी शराब की बोतल खत्म कर दी। उसके बाद डेढ़ साल तक मैं रोज शराब पीता रहा। नींद नहीं आती थी, बस बेहोश हो जाता था। मैं खुद को खत्म करने पर तुला हुआ था।”

‘लगान’ की सफलता के बीच अकेलापन

उसी दौरान ‘लगान’ फिल्म रिलीज हुई, और मीडिया ने उन्हें ‘मैन ऑफ द ईयर’ कहा। आमिर ने कहा,

“यह सुनकर मुझे अंदर से झटका लगा क्योंकि उस वक्त मैं अंदर से पूरी तरह टूटा हुआ था। मैं किसी से नहीं मिलना चाहता था।”

गाना गुनगुनाते हुए हुए रो पड़े आमिर

इंटरव्यू के दौरान आमिर खान भावुक हो गए और गाना ‘आपकी याद आती रही रात भर’ गुनगुनाया। उनकी आंखों में आंसू थे। इससे पहले भी आमिर खुद को ‘देवदास’ जैसा बता चुके हैं।

रीना से तलाक, किरण से शादी और तीसरी मोहब्बत

आमिर ने पहली पत्नी रीना से 16 साल की शादी के बाद तलाक लिया। इसके बाद उन्होंने किरण राव से 2005 में शादी की, लेकिन 2021 में उनका भी तलाक हो गया। अब आमिर को तीसरी बार गौरी स्प्रैट से प्यार हुआ है। वह गौरी को अपने परिवार से भी मिलवा चुके हैं।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन