रायगढ़: कर्ज का बोझ नहीं झेल पाया युवक, वीडियो बनाकर खाया जहर – हालत गंभीर

रायगढ़, छत्तीसगढ़। कर्ज से परेशान एक युवक ने वीडियो बनाकर जहर खा लिया। घटना चक्रधर नगर थाना क्षेत्र की है। पीड़ित की पहचान रूपेश दीवान (42) के रूप में हुई है, जो अतरमुड़ा इलाके में रहता है और एक होटल संचालक है।

शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे रूपेश ने खुद का वीडियो बनाकर कहा –

“मुझ पर उधारी बहुत ज्यादा हो गई है। धीरे-धीरे चुकाने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन कोई समझ नहीं रहा। कोई घर खाली करने को कह रहा है, तो किसी ने घर पर कब्जा कर लिया है। बहुत मेहनत से घर बनाया था। अब टेंशन नहीं झेल पा रहा हूं, मरना पड़ रहा है।”


इसके बाद उसने जहर खा लिया।
परिजनों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

क्या है मामला?

रूपेश दीवान, रिटायर्ड बैंककर्मी अरुण मिश्रा के मकान में किराए से होटल चला रहा था। ज़रूरत पड़ने पर वह मिश्रा से उधार लेता था, जिसे वह पहले चुका भी चुका था। लेकिन बीते कुछ समय से वह कर्ज नहीं लौटा पा रहा था।

शुक्रवार शाम अरुण मिश्रा अपने बेटे और कुछ अन्य लोगों के साथ रूपेश के घर पहुंचे। उस समय रूपेश घर पर नहीं था, सिर्फ उसकी पत्नी और बेटा मौजूद थे।
रिश्तेदारों के अनुसार, मिश्रा ने महिला से 15-17 लाख रुपए ब्याज सहित मांगते हुए बदसलूकी की और घर पर कब्जा करने की धमकी दी।

डर के मारे रूपेश की पत्नी थाने पहुंची और शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस महिला के साथ घर गई, लेकिन तब तक अरुण मिश्रा और उसके लोग घर में ताला लगाकर जा चुके थे।

पुलिस ने रूपेश और उसकी पत्नी को शनिवार सुबह थाने बुलाकर शिकायत दर्ज करने को कहा था। लेकिन इससे पहले ही रूपेश ने यह खौफनाक कदम उठा लिया।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन