NDA इतिहास में पहली बार 17 महिला कैडेट्स ने पास की ट्रेनिंग ।News4u36

NDA इतिहास में पहली बार 17 महिला कैडेट्स ने पास की ट्रेनिंग

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) के इतिहास में पहली बार 17 महिला कैडेट्स ने पुरुष कैडेट्स के साथ पासिंग आउट परेड पूरी की है। NDA की 148वीं पासिंग आउट परेड महाराष्ट्र के पुणे स्थित खड़कवासला में आयोजित की गई।

पहली बार पुरुषों के साथ महिला कैडेट्स ने पास की ट्रेनिंग

यह पहली बार है जब 300 पुरुष कैडेट्स के साथ 17 महिला कैडेट्स भी सफलतापूर्वक ग्रेजुएट हुई हैं। यह पल भारतीय रक्षा इतिहास में एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।

महिला कैडेट्स को मिले तीनों सेनाओं में नियुक्ति

सभी महिला कैडेट्स को भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना में तैनाती मिलेगी। इस खास मौके पर सेवानिवृत्त जनरल वी.के. सिंह ने सभी कैडेट्स को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

2022 में शामिल हुआ था पहला महिला बैच

सुप्रीम कोर्ट ने वर्ष 2021 में महिलाओं को NDA की परीक्षा देने की अनुमति दी थी। इसके बाद 2022 में 17 महिला कैडेट्स का पहला बैच NDA में शामिल हुआ था। अब दो साल बाद, इन महिला कैडेट्स ने अपनी ट्रेनिंग पूरी कर ली है।

जनरल वी.के. सिंह का प्रेरणादायक संदेश

जनरल वी.के. सिंह ने कहा,

“यह सिर्फ एक शुरुआत है, अंत नहीं। यह नारी शक्ति की असली पहचान है।”

उन्होंने महिला कैडेट्स को देश की नई उम्मीद बताया और उनके साहस और समर्पण को सलाम किया।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन