Stolen Phone: फोन चोरी हो जाए तो सबसे पहले करें ये जरूरी काम, डाटा और डिवाइस दोनों रहेंगे सुरक्षित ।News4u36

Stolen Phone: फोन चोरी हो जाए तो सबसे पहले करें ये जरूरी काम, डाटा और डिवाइस दोनों रहेंगे सुरक्षित

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

Stolen Phone: अगर आपका मोबाइल चोरी हो गया है, तो घबराएं नहीं। पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने से पहले कुछ जरूरी कदम उठाकर आप अपने फोन को गलत हाथों में जाने से रोक सकते हैं और अपना निजी डाटा सुरक्षित रख सकते हैं।

1. सबसे पहले सिम कार्ड ब्लॉक करें

फोन चोरी होते ही अपना सिम कार्ड तुरंत ब्लॉक करवाएं। ऐसा न करने पर कोई आपके नंबर का गलत इस्तेमाल कर सकता है।

आप अपने टेलीकॉम ऑपरेटर के कस्टमर केयर से कॉल कर सकते हैं।

या फिर पास के सिम स्टोर पर जाकर FIR कॉपी दिखाकर सिम ब्लॉक करवा सकते हैं।


2. CEIR वेबसाइट से फोन को ब्लॉक करें

भारत सरकार की CEIR वेबसाइट (www.ceir.gov.in) की मदद से आप अपने चोरी हुए फोन को ब्लॉक कर सकते हैं।

पहले नजदीकी थाने में FIR दर्ज कराएं।

फिर मोबाइल की खरीद रसीद, FIR नंबर और फोन खोने का विवरण लेकर CEIR वेबसाइट पर जाएं और फॉर्म भरें।

यह प्रक्रिया पूरी होने पर फोन नेटवर्क से ब्लॉक हो जाएगा।


3. फोन का डाटा रिमोटली डिलीट करें

एंड्रॉयड फोन के लिए:

जाएं: www.google.com/android/find

अपने Google अकाउंट से लॉग इन करें

‘Secure and Erase’ विकल्प चुनें और डाटा डिलीट करें


iPhone के लिए:

जाएं: www.icloud.com/find

Apple ID से लॉग इन करें

चोरी हुए फोन को चुनें और ‘Erase’ पर टैप करें

आप चाहें तो एक मैसेज और नंबर भी सेट कर सकते हैं जो लॉक स्क्रीन पर दिखेगा


नोट: अगर फोन ऑफलाइन है, तो डाटा तभी डिलीट होगा जब वो इंटरनेट से दोबारा जुड़ेगा।

TAGGED:
Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन