Sachin Pilot-Sara Divorce: पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट का पत्नी सारा से हो चुका है तलाक.. ।News4u36

Sachin Pilot-Sara Divorce: पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट का पत्नी सारा से हो चुका है तलाक..

Mkyadu
2 Min Read
Sachin pilot Sara pilot divorce
Advertisement Banner

पिछले काफी समय से मुख्यमंत्री गहलोत और सचिन पायलट के बीच राजनीतिक फूट की खबरे आती रही हैं,लेकिन अब इसी राजनीति की वजह से उनकी पारिवारिक कलह भी उजागर हो गई है।

दरअसल चुनाव के लिए नामांकन भरते समय सचिन पायलट ने अपनी निजी जानकारी भी फॉर्म में दर्ज की थी,इसी में उनके परिवार के कुछ बातो का खुलासा हुआ है।

Sachin-Sara Divorce: अपने लव मैरिज को लेकर सुर्खियों में रहने वाली सचिन पायलट और सारा पायलट की खूबसूरत जोड़ी अब टूट चुकी है।

हालही में सचिन पायलट ने टोंक विधानसभा क्षेत्र से नामांकन भरा,उसी दौरान एक फार्म में उन्होंने अपने तलाक होने का जिक्र किया है।

बतादें सारा पायलट(Sarah Pilot)भी नामचीन नेता फारूक अब्दुल्ला(Farooq Abdullah) जो की जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री भी रहे हैं उनकी बेटी हैं।

सचिन और सारा को 17 दिसंबर 2018 को आखिरी बार साथ देखा गया था।सचिन के उपमुख्यमंत्री शपथ कार्यक्रम के दौरान आरन पायलट और विहान पायलट के साथ में सारा भी मौजूद थीं।

बीच बीच इस कपल के बीच अनबन की खबरें आती रही हैं। काफी वक्त से वे एक दूसरे से अलग भी रह रहे थे।

अब नामांकन के वक्त शपथ पत्र में उनके तलाक की जानकारी सार्वजनिक हो गई है। हालांकि उनमें तलाक कब हुआ यह नहीं पता चल पाया है।

पायलट ने अपने शपथ पत्र में आश्रित के स्थान पर दोनों बच्चों आरन पायलट और विहान पायलट का नाम लिखा है। 2018 विधानसभा चुनाव के शपथ पत्र में पायलट ने पत्नी के नाम वाले कॉलम में सारा पायलट का नाम लिखा हुआ था। इस बार उसी कॉलम में ’तलाकशुदा’ लिखा नजर आ रहा है।

इस बार शपथ पत्र में उन्होंने 5 करोड़ 71 लाख 49 हजार की अपनी कुल सम्पत्ति बताई है। जिसमे से 20.18 लाख बेटे आरन के नाम पर और 6.34 लाख विहान के नाम की सम्पति और 87 हजार के गहने बताए हैं।साथ ही वाहन भी नहीं होना बताया गया है।

Share this Article
Leave a comment
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन