June 27, 2026
पाकिस्तानी हिंदुओं ने छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम से लगाई मदद की गुहार, बोले- पाकिस्तान नहीं जाएंगे
Advertisement Banner

रायपुर। पाकिस्तान के सिंध प्रांत से भारत आए करीब 125 पाकिस्तानी हिंदुओं की जिंदगी इन दिनों अधर में लटकी हुई है। ये सभी 22 अप्रैल को भारत आए थे, लेकिन तभी सरकार ने पाकिस्तान से आए नागरिकों को 48 घंटे में देश छोड़ने का आदेश दे दिया। अब इन लोगों ने छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से मुलाकात कर मदद मांगी है।

रायपुर पहुंचे पाकिस्तानी हिंदुओं के इस समूह ने शुक्रवार को डिप्टी सीएम विजय शर्मा को अपनी समस्याएं बताईं। उपमुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि वे इन्हें आम पाकिस्तानी नहीं, बल्कि “पाकिस्तान पीड़ित” मानते हैं। उन्होंने कहा कि वे केंद्र सरकार से बात कर इन लोगों के स्थायी समाधान की कोशिश करेंगे।

“हम पाकिस्तान नहीं लौटेंगे” – पीड़ितों की साफ बात

इस समूह में शामिल सुखदेव लुंद, जो सिंध के घोटकी जिले के खानपुर से हैं, ने साफ कहा कि वे अब पाकिस्तान नहीं लौटेंगे। वे 45 दिन के विजिटर वीजा पर रायपुर के शदाणी दरबार आए हैं और उनके साथ 24 लोगों का परिवार भी है। सुखदेव का कहना है कि आतंकवादी हमलों और अत्याचारों से परेशान होकर वे भारत आए हैं।

उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों में लगभग 100 अन्य पाकिस्तानी हिंदू भी रायपुर पहुंचे हैं और सभी भारत में स्थायी निवास की मांग कर रहे हैं, ताकि वे शांति और सुरक्षा के साथ जीवन बिता सकें।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन