June 22, 2026
बालोद: नीलगाय की मौत से हड़कंप, वन विभाग ने शव भेजा पोस्टमार्टम के लिए
Advertisement Banner

बालोद। जिले में पड़ रही तेज गर्मी का असर अब वन्य जीवों पर भी दिखने लगा है। बालोद वनपरिक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नारागांव स्थित सियादेवी मंदिर के पास स्टॉप डेम के पास एक नीलगाय मृत पाई गई।

वन विभाग की टीम ने नीलगाय के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असली कारण सामने आएगा।

भालू की मौत और दफन का मामला भी अभी चर्चा में

कुछ दिन पहले ही बालोद जिले में एक भालू की मौत के बाद उसका शव गुपचुप तरीके से दफनाने का मामला सामने आया था। जांच में पाया गया कि सुरक्षा श्रमिक कीर्तन कुंजाम और अग्नि प्रहरी इंद्रराज ने भालू के पंजे और गुप्तांग काटकर अलग किए थे। इस काम में ईश्वरलाल, मनोहर और चरण कुमार साहू भी शामिल थे, लेकिन किसी ने भी अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं दी।

इस मामले में डीएफओ ने बालोद रेंजर को निर्देश दिए हैं कि दोषियों पर वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई की जाए। बता दें कि एक महीने पहले किल्लोबाहरा के तांदुला डुबान क्षेत्र में भी एक भालू का शव मिला था, जिसे वन विभाग के ही अफसरों और कर्मचारियों ने बिना सूचना के दफना दिया था। इस मामले में डिप्टी रेंजर समेत दो बीट गार्ड पहले ही सस्पेंड किए जा चुके हैं।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन