राजधानी में 65 लाख की डकैती का खुलासा, परिवार का ही निकला मास्टरमाइंड

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खम्हारडीह इलाके में दो दिन पहले हुई 65 लाख रुपये की डकैती का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि इस वारदात का मास्टरमाइंड पीड़ित परिवार से जुड़ा एक रिश्तेदार ही था।

कैसे हुई डकैती?

यह वारदात 11 फरवरी को अनुपम नगर में हुई थी। 5 नकाबपोश डकैत सफेद कार में पहुंचे, जिनमें से कुछ सेना की वर्दी में थे और एक महिला भी शामिल थी। डकैतों ने घर में घुसकर परिवार को बंधक बनाया, पिस्टल दिखाकर धमकाया और 65 लाख रुपये नकद व सोने के जेवर लूटकर फरार हो गए।

परिवार के ही सदस्य पर शक

पीड़ित वनोहरण वेणु ने बताया कि उन्होंने कुछ दिनों पहले जमीन बेची थी, जिसकी रकम और जेवरात घर में ही रखे थे। पुलिस को शुरू से ही शक था कि किसी अंदरूनी व्यक्ति ने डकैतों को जानकारी दी होगी।

10 से 12 आरोपी गिरफ्तार

जांच के बाद पुलिस ने 10-12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस बड़े डकैती कांड का खुलासा आज दोपहर 3 बजे आईजी अमरेश मिश्रा सिविल लाइन में करेंगे।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन