दिल्ली विधानसभा सत्र में हंगामा, CAG रिपोर्ट पेश होने के बाद 21 AAP विधायक निलंबित

दिल्ली विधानसभा का सत्र मंगलवार को भारी हंगामे के साथ शुरू हुआ। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की ‘दिल्ली में शराब की आपूर्ति एवं विनियमन पर निष्पादन लेखापरीक्षा’ रिपोर्ट पेश की, जिसके बाद सदन में बवाल मच गया।

AAP विधायकों ने रिपोर्ट का विरोध करते हुए जोरदार हंगामा किया, जिसके चलते विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी सहित 21 AAP विधायकों को 2 दिन के लिए निलंबित कर दिया। समाचार एजेंसी ANI ने इसकी पुष्टि की है।

विधानसभा सत्र 2 दिन बढ़ाया गया

विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने निलंबन के साथ सत्र को भी 2 दिन के लिए बढ़ाने का फैसला लिया। अब सदन की अगली कार्यवाही 1 मार्च को होगी।

इससे पहले, जैसे ही सत्र की शुरुआत हुई, AAP विधायकों ने उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के अभिभाषण में बाधा डालने की कोशिश की। इसके चलते पहले 8 विधायकों को निलंबित किया गया था, लेकिन हंगामा जारी रहने पर कुल 21 विधायकों पर निलंबन की कार्रवाई की गई।

CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासा – 2,002 करोड़ रुपये का नुकसान

CAG की रिपोर्ट में AAP सरकार की पूर्ववर्ती नई शराब नीति को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, इस नीति के कारण दिल्ली सरकार को 2,002 करोड़ रुपये का राजस्व नुकसान हुआ।

रिपोर्ट के मुताबिक:

सरेंडर किए गए लाइसेंसों के लिए दोबारा टेंडर जारी करने में देरी से 890 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।
कार्रवाई में देरी के कारण जोनल लाइसेंसधारियों को दी गई छूट से 941 करोड़ रुपये का घाटा हुआ।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन