भगवान से ही छलावा, दानपेटी से मिला 100 करोड़ का चेक, सच्चाई जान हुई हैरानी…

Devotee Donate Rs. 100 Crore Fake Cheque

 सिम्हाचलम के श्री वराहलक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर से एक अचरज घटना सामने आई है,जहां की दानपेटी में 100 करोड़ रुपये का एक चेक बरामद हुआ,लेकिन जब सच्चाई पता लगी तो सब हैरान रह गए।

 कइयों श्रद्धालु जब भी किसी मंदिर में जाते हैं तो, वे अपनी स्वेक्षा से दान पात्र में कुछ न कुछ जरूर डालते हैं,कुछ ऐसा ही हुआ सिम्हाचलम स्थित श्री वराहलक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी के मंदिर में। जहां भक्तों ने दिल से दान पात्र में चढ़ावा चढ़ाया,लेकिन एक व्यक्ति के दान ने सभी को हैरत में डाल दिया।

 दरअसल,एक शख्स के द्वारा दान पात्र में 100 करोड़ का चेक डाला गया था, मंदिर कर्मियों ने जब दानपेटी खोला तो उनको वह चेक मिला।इसके बारे में पता लगाया तब इस छलावे का पता चला।खबर है कि जिस शख्स ने दान पेटी में 100 करोड़ का चेक डाला था, उसके खाते में सिर्फ 17 रुपये ही थे।

 मंदिर अधिकारियों ने जब यह चेक संबंधित बैंक को भेजा, तो वे भी इसे देख अचंभित हो गए क्योंकि उस फर्जी भक्त के खाते में महज 17 रुपये ही थे।

 सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा फर्जी चेक

फर्जी चेक की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। चेक पर बोड्डेपल्ली राधाकृष्ण नाम से हस्ताक्षर भी किया हुआ है, उस चेक पर तारीख नहीं लिखी गई थी,साथ ही वह चेक कोटक महिंद्रा बैंक का है। चेक से पता लगा कि वह व्यक्ति विशाखापत्तनम के एक बैंक का खाताधारक है।

  दानपेटी में करोड़ रुपए का चेक मिला तो मंदिर अधिकारियों ने,संबंधित बैंक शाखा से इसकी जांच करवाई की ये सही है या गलत।जिसके बाद बैंक अधिकारियों ने इसकी जांच कर मंदिर निकाय को इसकी सूचना दी, की जिस व्यक्ति ने चेक दिया उसके बैंक खाते में सिर्फ 17 रुपये हैं।

एक्शन ले सकते हैं मंदिर पदाधिकारी

सूत्रों अनुसार यदि दानकर्ता का मकसद मंदिर के अधिकारियों से छलावा करना था, तो वे संबंधित बैंक से इसकी शिकायत कर चेक बाउंस का मामला शुरू कर सकते है।

Leave a Reply

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन