बैग से निकला 72 सांपो का झुंड,बेंगलुरू हवाई अड्डे में सभी हुए हैरान…

A bunch of 72 snakes came out of the bag, everyone was surprised in Bengaluru airport...

बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से एक बड़ी विचित्र घटना सामने आई है,जहां पर एक बैग से 72 विदेशी सांप के साथ 6 कैपुचिन बंदर मिले।

 बुधवार को अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। उनके अनुसार हवाईअड्डे से 55 बॉल अजगर, 17 किंग कोबरा और छह कैपुचिन बंदर बरामद किए गए हैं। उसमे से अजगर और कोबरा जिंदा थे। किंतु बंदर मृत मिले।

बेंगलुरु कस्टम्स के मुताबिक, बैंकॉक से यह बैग बेंगलुरु एयरपोर्ट पर पहुंचा था। बुधवार की रात 10:30 बजे बैंकॉक से एयर एशिया की फ्लाइट (फ्लाइट नंबर एफडी 137) में एक बैग के जरिए जानवरों को बेंगलुरु एयरपोर्ट लाया गया,यह घटना सचमें अचंभित करने वाली है।

बेंगलुरु कस्टम्स ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी किया,जिसके अनुसार रात 10:30 बजे बैंकॉक से आई खेप में कुल 78 जानवर पाए गए थे, जिनमें 55 बॉल अजगर और 17 किंग कोबरा थे। ये सभी जीवित मिले। लेकिन 6 कैपुचिन बंदर मरे हुए थे।

साथ ही कहा गया की सभी 78 जानवर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत अनुसूचित जीव हैं जो की सीआईटीईएस के तहत सूचीबद्ध हैं। सीमा शुल्क अधिनियम , 1962 की धारा 110 के तहत जानवरों को जब्त कर लिया गया। 

 जो भी जीवित जानवर मिले उन्हें उनके मूल देश में वापस भेज दिया गया है और जो मृत जानवर थे उनका निपटान कर दिया गया है। फिलहाल इसकी जांच चल रही है।

Leave a Reply

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन