बेटी को UPSC Exam में पास कराने, Uber Driver ऑटो में करता है पढ़ाई, जाने क्या है पूरा माजरा..

बेटी को UPSC Exam में पास कराने, Uber Driver ऑटो में करता है पढ़ाई, जाने क्या है पूरा माजरा..
Uber Driver Viral Story

Uber Driver Viral Story: दुनिया में यदि कोई किसी का सच्चा भला चाहता है तो वो है माता-पिता जो चाहते है की उनका बच्चा खूब तरक्की करे उसकी किसी अच्छी जगह पर जॉब लग जाए. 

अपने बच्चों को मंजिल तक पहुंचाने लिए वे कुछ भी करने को तैयार रहते हैं. इसमें हर माता-पिता शामिल हैं. बच्चों की खुशी में कोई कमी न रह जाए इसके लिए वह अधिक मेहनत करने को भी तैयार रहते हैं.

 लिंक्डइन सोशल मीडिया साइट पर एक यूजर ने अभी हाल ही में एक पोस्ट शेयर किया, जिसमे अभिजीत मुथा नाम के शख्स ने उबर पर एक ऑटो बुक किया था,जिसके बाद इस शख्स को उस ऑटो ड्राइवर के रूप में एक ऐसे पिता की छवि दिखी,जो की अपने बच्चे की खुशी के लिए दिन रात सजग रहते हैं,ये बात एक महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देती है, की माता-पिता अपने बच्चों को उसके सही लक्ष्य तक पहुंचाने में मदद करते हैं.

जब अभिजीत ने कही जाने के लिए ऑनलाइन उबर पर ऑटो बुक किया तो राकेश नाम का ऑटो ड्राइवर उसे लेने आया. जब वह ऑटो में सफर में कर रहा था, तभी उसने देखा कि ड्राइवर  अपने मोबाइल पर YouTube से कोई ऑनलाइन स्टडी कर रहा है,

जिसे देख अभिजीत नाम का शख्स भी काफी उत्सुक हो गया और उसने राकेश से इसके बारे में पूछ लिया कि वे क्या देख रहे है. जिसके जवाब में राकेश ने कहा: ‘भैया, इसमें करंट अफेयर्स तथा इकोनॉमिक्स के बारे में बताता है.’ 

आगे अभिजीत ने उबर ड्राइवर से और पूछा कि क्या वह कोई परीक्षा की तैयारी कर रहे है. जबकि राकेश कोई भी परीक्षा की तैयारी नहीं कर रहे थे, असल में उनकी बेटी यूपीएससी की तैयारी कर रही थी.

Uber Driver Viral Story:उबर ड्राइवर राकेश ने अभिजीत से कही ये बात

Uber ड्राइवर राकेश ने बताया कि, ‘नहीं, मेरी बेटी यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रही है तो उसकी थोड़ी मदद मैं भी कर देता हूं, हर शाम जब वह लाइब्रेरी से आती है तो हम कुछ टॉपिक को लेकर आपस में चर्चा करते हैं.

लाइब्रेरी से आने के बाद दोनो में इस विषयों पर कुछ चर्चा होती है.’ अब यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया है और 1.2 लाख से भी अधिक लोगो की इस पर प्रतिक्रियाएं प्राप्त हुई. 

सभी यूजर भी कमेंट सेक्शन के द्वारा अपनी बात रख रहे हैं. जहां कुछ यूजर ने उस उबर ऑटो ड्राइवर की सराहना की, तो वहीं कुछ लोग उसके ड्राइविंग के समय वीडियो देखने से थोड़े  चिंतित भी थे. एक ने कमेंट में लिखा की, ‘मां-बाप बस यही हैं. जो अपने बच्चो की खुशी के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं. भगवान सदा उस पर कृपा करें.’

Leave a Reply

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com

Discover more from News4u36

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन