दूल्हे के समय से न पहुंचने पर, दुल्हन ने विवाह स्थल पर दूसरे आदमी से शादी कर ली

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में दूल्हे के समय पर विवाह स्थल में नहीं पहुंचने के बाद दुल्हन के पिता ने अपनी बेटी की शादी अपने एक रिश्तेदार से कर दी।

घटनाओं के एक दिलचस्प मोड़ में, महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में एक दुल्हन के पिता ने अपनी बेटी की शादी दूल्हे के बजाय एक रिश्तेदार से कर दी क्योंकि नशे में धुत दूल्हा समय से विवाह स्थल पर नहीं पहुंचा।

शादी 22 अप्रैल को बुलढाणा जिले के मलकापुर पंगरा गांव में होनी थी। सारी तैयारियां हो चुकी थीं और शाम 4 बजे शादी समारोह का शुभ मुहूर्त रखा गया था.

दुल्हन और उसका पुरा परिवार दूल्हे के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने का काफी देर से इंतजार करता रहा लेकिन वह शाम 8 बजे तक मंडप पर नहीं पहुंचा। कहा जाता है कि दूल्हा और उसके दोस्त नशे में धुत होकर नाच रहे थे।

दुल्हन की मां ने बताया, “दूल्हा और उसके सभी साथी नशे में थे और शाम 4 बजे के बजाय रात के 8 बजे मंडप में आए और फिर लड़ने लगे। जिसकी वजह से हमने अपनी बेटी की शादी अपने एक रिश्तेदार से करा दी।”

जब दूल्हा मंडप पर पहुंचा तो दुल्हन के पिता ने बेटी की शादी उससे कराने से साफ इनकार कर दिया.

चूंकि शादी की सारी तैयारियां भी हो चुकी थीं, जिसके चलते दुल्हन के पिता ने एक रिश्तेदार से सलाह ली, जो शादी में आया था और बाद में अपनी बेटी की शादी उससे करवा दी।

दुल्हन के पिता ने बताया की, ”शादी की सभी रस्में 22 अप्रैल को होने वाली थी, दूल्हे पक्ष के लोग नाचने में लगे हुए थे. शादी शाम 4 बजे होना था लेकिन वे रात के 8 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। इसी वजह से मैंने अपनी बेटी की शादी अपने ही एक रिश्तेदार से करा दी।”

Leave a Reply

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com

Discover more from News4u36

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन