तांत्रिक के बहकावे मे पिता अपनी बेटियों से करता रहा 10 सालों तक रेप,मां चाची ने भी दिया था साथ..

Under the influence of Tantrik, father kept raping his daughters for 10 years, mother and aunt also supported him.

बिहार के बक्सर से झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। जहां बच्चियों की इज्जत किसी और ने नहीं बल्कि उनके पापा ने ही लूट ली।तांत्रिक के बहकावे में पिता ही अपनी बच्चियों की इज्जत का लुटेरा बन गया।

 इतना ही नहीं बेटियों पर हो रहे इस अत्याचार पर उनकी मां और चाची भी पिता का ही साथ देती रही। अब बक्सर कोर्ट ने दो बेटियों को 10 साल तक अपनी हवस का शिकार बनाने वाले पिता और तांत्रिक को उम्र कैद की सजा दे दी है। वहीं मां और चाची को इस गलत काम में साथ देने के कारण 20 साल की सजा हुई, जिले के पॉक्सो कोर्ट ने यह सजा सुनाई।

 पुलिस की चार्ज शीट के अनुसार साल 2012 में सबसे पहले पिता ने अपनी दोनो नाबालिग बच्चियों से रेप की घटना को अंजाम दिया। असल में आरोपी को बेटा नहीं हो रहा था उसकी दो बेटियां थीं।ऐसे में उसने एक तांत्रिक अजय कुमार से संपर्क किया। तांत्रिक ने आरोपी के अंधविश्वास का सहारा लेकर उसे  बहकाया कि, यदि उसे बेटा चाहिए तो अपनी बेटियों से उसको शारीरिक संबंध बनाना होगा। 

 आरोपी पिता भी बेटे के चाहत में अंधा होकर साल 2012 से अपनी दोनों नाबालिग बेटियों से रेप करने लगा।इस गलत काम को रोकने के बजाय उसकी पत्नी यानि पीड़ित लड़कियों की मां और उसकी चाची ने भी इसे बढ़ावा दिया।

चार्जशीट में यह भी बताया गया है की आरोपी की पत्नी ने कुछ दिनों के बाद एक बेटे को भी जन्म दिया।लेकिन इसके बाद तांत्रिक ने एक और पैंतरा लगाया और पिता से बोला की उसके बेटे की जान को खतरा है, और उसे सुरक्षित करने के लिए बेटियों से फिर से संबंध बनाना होगा। 

अंधविश्वास के दलदल में धंसा पिता उसके बहकावे में में आ गया। और फिर पिता के साथ तांत्रिक ने भी दोनों लड़कियों के साथ रेप किया।

साल 2022 में करीब 10 साल बाद बेटियों ने हिम्मत दिखाते हुए,खुद पर हुए जुल्म के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया ।

मंगलवार को लगभग 1 साल की सुनवाई के बाद पोक्सो कोर्ट में दोषियों को कड़ी सजा सुनाई गई, आरोपी पिता और तांत्रिक को 25-25 हजार के जुर्माने के साथ उम्र कैद की सजा। वहीं आरोपियों का साथ देने वाली मां और चाची को 20 साल के लिए जेल भेजा गया।

Leave a Reply

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन