तगड़े विवाद के बाद भारत बना एशियन गेम्स में कबड्डी का बादशाह,गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास..

भारत और ईरान के बीच Asian Games 2023 का फाइनल मुकाबला खेला गया। मैच काफी रोमांचक रहा जिसमे अंत में पॉइंट को लेकर कुछ विवाद भी हो गया,लेकिन अंत में भारतीय टीम गोल्ड मेडल जीतने में कामयाब रही।

Asian games में गोल्ड मेडल के लिए भारत और ईरान पुरुष मुकाबले में रोमांच देखने को मिला। भारी गहमागहमी के बाद मैच का नतीजा सामने आया,और भारतीय टीम गोल्ड मेडल जीतने में कामयाब रही।

मुकाबला समाप्त होने में महज 65 सेकेंड बचे थे। मैच का स्कोर भी लगभग बराबरी 28-28 पर था। फिर भारतीय टीम के कप्तान पवन सेहरावत रेड करने पहुंचते हैं। रेड डू एंड डाई रेड था। यानी इसमें पॉइंट लेना जरूरी था।लेकिन पवन इस दौरान गलती कर बैठे और ईरानी डिफेंडर को टच करने के प्रयास में लॉबी में चले गए।इसके बाद मैट पर मौजूद 4 ईरानी खिलाड़ी भी लॉबी में जा पहुंचे।

कबड्डी मैच के दौरान हुआ विवाद

भारतीय कबड्डी टीम की ओर से कहा गया कि पवन बिना किसी खिलाड़ी को टच किए लॉबी में पहुंच गए थे तो वे आउट हैं। लेकिन उनके साथ जो 4 डिफेंडर लॉबी में पहुंचे वे भी आउट हैं। पहले तो रेफरी ने दोनों ही टीमों को 1-1 पॉइंट दी।

जिसका भारत ने विरोध जताया।विरोध के बाद रेफरी ने भारत को तीन वहीं ईरान को 1 पॉइंट दिया। फिर ईरान ने भी इसका विरोध किया तो, काफी बातचीत के बाद रेफरी ने दोनो को 1-1 पॉइंट्स का फैसला किया।

इसके बाद टीम इंडिया के कोच ने भी मामले पर विरोध किया, विवाद के बाद रेफरी ने फिर फैसला बदला और भारत को चार तथा ईरान को 1 पॉइंट दिया।तब यह फैसला ईरान की टीम को सहीं नहीं लगा और उसने विरोध शुरू कर दिया।

अंत में आखिरी निर्णय आया और भारत को तीन जबकि ईरान को एक पॉइंट मिला। नियम भी यही है इसी कारण ईरान को यह मानना पड़ा। तब जाकर मैच फिर से शुरू हो पाया

भारत ने कबड्डी में जीता गोल्ड मेडल

तीन पॉइंट के बाद भारत का स्कोर 31-29 हो गया।अगला रेड करने आए ईरान के रेडर को भारतीय डिफेंडर ने आउट कर दिया।भारतीय टीम को मैच का आखिरी रेड करने का मौका मिला, इसमें भारतीय रेडर ने पॉइंट लिया जिससे स्कोर 33-29 हो गया।

मैच रेफरी ने मैच समाप्ति की घोषणा कर दी। इसी के साथ भारत कबड्डी में गोल्ड मेडल हासिल करने में सफल रहा।

Leave a Reply

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन