छत्तीसगढ़ भाजपा सरकार के एक साल पूरे: भूपेश बघेल ने कसा तंज

13 दिसंबर को भाजपा अपने एक साल का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने पेश करने वाली है, लेकिन इससे पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसे लेकर तंज कसा है। बघेल का कहना है कि इस रिपोर्ट कार्ड में सिर्फ दो चीजें होंगी। पहली, 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदी का वादा, जिसमें अब तक अव्यवस्थाएं ही देखने को मिली हैं। दूसरी, महतारी वंदन योजना, जिसमें कई महिलाओं को अब तक पैसा नहीं मिला। यहां तक कि नवविवाहित महिलाएं भी इस योजना से बाहर हैं, क्योंकि पोर्टल एक बार बंद हो जाता है तो फिर खुलता ही नहीं!

इंडिया गठबंधन पर बयान:
जब लालू यादव ने ममता बनर्जी को इंडिया गठबंधन की कमान सौंपने की बात कही, तो भूपेश बघेल ने इसे पार्टी के बड़े नेताओं का मामला बताते हुए चुप्पी साध ली। उन्होंने कहा, “मैं इस पर बोलने के लिए अधिकृत व्यक्ति नहीं हूं।”

धान खरीदी और किसानों की परेशानी:
बघेल ने अपनी बात में किसानों का मुद्दा जोर-शोर से उठाया। उन्होंने कहा, “मैं खुद किसान हूं और देख रहा हूं कि किसान-मजदूर महंगाई से परेशान हैं। खाद और धान बेचने में भी उन्हें समस्याएं हो रही हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि पहली बार प्रदेश में उद्योगपतियों को धरने पर बैठना पड़ा, जो सरकार की स्थिति को साफ दिखाता है।

आरक्षण का मुद्दा:
निकाय और पंचायत चुनाव में आरक्षण पर बघेल ने कहा, “सरकार 50% आरक्षण देने का दावा कर रही है, लेकिन छत्तीसगढ़ में ST और SC को मिलाकर पहले से ही 45% आरक्षण है। अगर OBC को 50% देंगे, तो यह 95% हो जाएगा। यह कैसे मुमकिन है? हमने जो प्रस्ताव भेजा था, वह 76% आरक्षण का था, लेकिन अब पोस्टरों में 95% दिखाया जा रहा है।”

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com

Discover more from News4u36

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन