आलोक ने पत्नी SDM ज्योति मौर्या पर किया केस लिया वापस,लगाए थे गंभीर आरोप

Jyoti Maurya News

Jyoti Maurya News : पिछले कुछ दिनों पहले आलोक और ज्योति मौर्या का मामला काफी सुर्खियों में रहा,आलोक ने अपनी पत्नी पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कई सबूत भी पेश किए थे,जिसके बाद से बहुत से लोग ज्योति मौर्या पर भड़क चुके थे,इसी बीच अब खबर है कि आलोक ने अपना शिकायत वापस ले लिया है। 

सफाई कर्मी के पद पर कार्य करने वाले आलोक मौर्य ने अपनी SDM पत्नी पर भ्रष्टाचार सहित अवैध संबध का आरोप लगाया था। इसके लिए उसने बकायदा काफी सारे पन्नों के फोटोग्राफ भी शिकायत के साथ पेश किया था, सोमवार को जांच अधिकारी ने उक्त आरोप के संबंध में जरूरी साक्ष्य प्रस्तुत करने हेतु बुलाया था। 

लेकिन जब आलोक सोमवार के दिन जांच अधिकारी के समक्ष पहुंचे तो उन्होंने अपना शिकायत ही वापस ले लिया, आलोक मौर्य ने कहा – उसने ही अपनी पत्नी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे और इसकी जांच की मांग रखी थी, किंतु अब वह अपनी शिकायत वापस लेना चाहता है। जिसके लिए उसने आवेदन भी दिया है। बता दें आलोक मौर्य के शिकायत के बाद कमिश्नर की निगरानी में तीन सदस्यीय कमेटी मामले की जांच कर रही थी। 

चल रहा है तलाक का मुकदमा

साल 2010 में आलोक मौर्य और ज्योति मौर्य शादी के बंधन में बंधे थे। साल 2009 में ही पंचायती राज विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में आलोक का चयन हुआ था। इसके बाद उसने अपनी पत्नी ज्योति की पढ़ाई करवाई। साल 2015 में ज्योति SDM बन गई, 2015 में ही उनको जुड़वां बच्चियां हुईं।

Leave a Reply

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन