22 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी को तलवार से काटा, हत्यारों ने युवक के पिता से कहा- मार दिया तुम्हारे शेर बेटे को..

Kapurthala News: पंजाब में एक कबड्डी खिलाड़ी की निर्मम हत्या कर दी गई है, जिसके बाद से पंजाब में राजनीति गरमा गई है,आइए जानते हैं क्या है खबर…

22 year old kabaddi player cut with sword

Punjab News: 22 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी की हत्या से हंगामा मच गया है, पुलिस ने इसकी वजह आपसी रंजिश को बताया है. 

कपूरथला के SSP राजपाल सिंह संधू के अनुसार पुलिस ने छह आरोपियों की पहचान कर दो संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि बुधवार रात ढिलवां में हरदीप सिंह की तलवार आदि हथियारों से हत्या कर दी गई।

आपसी रंजिश की वजह से हुई हत्या

इस मामले पर ढिलवां पुलिस थाने में केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस के अनुसार, मृतक के पिता गुरनाम सिंह ने बताया कि बुधवार के दिन रात को पांच से छह लोग उनके घर आ धमके,और धमकाते चिल्लाते हुए बोल रहे थे कि उन्होंने उनके बेटे को मार दिया है.

पंजाब में फैला है ‘जंगल राज’

मृतक युवक के पिता ने अपनी शिकायत में बताया कि – जब उन्होंने दरवाजा खोला तो अपने बेटे को घायल पाया.इसके बाद तुरंत ही बेटे को सरकारी अस्पताल लेकर गए,लेकिन तब तक देर हो चुकी थी, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित बता दिया. 

वहीं इस मामले पर शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने ट्वीट कर अपना विरोध जताया, ट्वीट कर उन्होंने लिखा कि- कपूरथला के ढिलवां गांव में हुए युवा कबड्डी खिलाड़ी की निर्मम हत्या की खबर पाकर स्तब्ध हो गया हूं. 

हत्यारों का दुस्साहस देखिए;घर का दरवाज़ा खटखटाकर युवक के माता-पिता से कहा: “मार दिया तुम्हारे शेर बेटे को”. यह कोई पहली घटना नहीं है.पंजाब में जंगलराज छाया है, जहां पर हत्या लूट खसोट लूट, और डकैती जैसी चीजे रोजमर्रा की बात बनती जा रही है. CM भगवंत मान स्थिति को संभालने में असमर्थ है. बिना देरी किए उन्हें पद छोड़ देना चाहिए.

Leave a Reply

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com

Discover more from News4u36

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन