Free Coaching Facility Raipur: फीस की झंझट खत्‍म, अब निशुल्‍क करें व्यापमं, नेट सहित अन्य परीक्षाओं की तैयारी… ।News4u36

Free Coaching Facility Raipur: फीस की झंझट खत्‍म, अब निशुल्‍क करें व्यापमं, नेट सहित अन्य परीक्षाओं की तैयारी…

Mkyadu
3 Min Read
Advertisement Banner

Free Coaching Facility Raipur: छत्तीसगढ़ रायपुर के पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में आर्थिक तौर पर कमजोर युवाओं को सीजीपीएससी की निशूल्क तैयारी करवाई जा रही है। बहुत जल्द अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी तैयारी करवाने कक्षाएं शुरू करने करने का प्रयास किया जा रहा है।

Free Coaching Facility For Students: यूजीसी कोचिंग योजना के तहत संचालित हो रहे सेंटर में फिलहाल पीएससी की प्रारंभिक परीक्षा देने वाले 100 युवा अभ्यर्थी पढ़ाई कर रहे हैं।अभी पीजी कक्षाओं की विश्वविद्यालय में सेमेस्टर की परीक्षाएं चल रही है।

कोचिंग कक्षा के लिए उपयुक्त कमरे नहीं मिलने के चकते अभी नेट, व्यापमं, बैंकिंग जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू करवाने में थोड़ा विलंब है। फरवरी के प्रथम सप्ताह से इसके लिए कक्षाएं शुरू होने की संभावना है।

अधिकारियों के अनुसार,एक रेमिडीयल कोचिंग चलाई जाती है। जहां पर इंग्लिश ग्रामर की भी पढ़ाई होती है। पीएससी के कोचिंग में विश्वविद्यालय और साथ ही उसके बाहर के भी युवा पढ़ाई करने आते हैं।

कक्षाएं दोपहर दो बजे से शुरू होती है जो की शाम पांच बजे तक चलती है। विश्वविद्यालय के प्राध्यापक भी काेचिंग में छात्रों को पढ़ाते हैं। विषय विशेषज्ञ प्राध्यापक विषय को पढ़ाते हैं, बाकि जो अलग-अलग कोचिंग सेंटर में पढ़ाने वाले शिक्षक है, उन्हें अन्य विषयों को पढ़ाने के लिए नियुक्त किया गया है।

अन्य कक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी

नेट, व्यापमं, बैंकिंग के अगले महीने से शुरू होने वाली कक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो गई है। दिसंबर से ही विश्वविद्यालय प्रबंधन के द्वारा इसके लिए आवेदन मंगवाए गए थे। लेकिन विश्वविद्यालय की परीक्षाओं के वजह से कोचिंग कक्षाएं शुरू नहीं हो पाई है।

डा. अशोक प्रधान जो की यूजीसी कोचिंग सेंटर के प्रमुख हैं उन्होंने बताया कि 200 से भी अधिक आवेदन कोचिंग के लिए आए हैं। जो छात्र नेट की तैयारी करने वाले उनके लिए अलग से कक्षाएं चलाई जाएगी, बाकि प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को साथ में पढ़ाया जाएगा। सभी कक्षाओ में 100-100 छात्रों को प्रवेश दिया जाता है।

कोचिंग में इनको मिलती है प्राथमिकता

यूजीसी की इस कोचिंग योजना में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, आर्थिक रुप से असहाय छात्रों को कोचिंग में प्रवेश की अनुमति दी जाती है।

साथ ही सभी वर्गों की छात्राओं को प्रवेश की अनुमति है।सभी छात्रों को काेचिंग में छत्तीसगढ़ सामान्य अध्ययन, सामान्य गणित, अंग्रेजी, तर्कशक्ति, भाषा-क्षमता जैसे विषय पढ़ाए जाते हैं।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन