National Voters Day 2024: हर साल राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है ?

National Voters Day 2024: हर साल भारत के किसी न किसी राज्य में विधानसभा चुनाव होते रहते हैं, जिसके बाद हर पांच साल में लोकसभा चुनावों की भी तैयारीयां शुरू हों जाती है.

अब बस कुछ ही महीने में लोकसभा चुनाव भी होने जा रहे हैं. जिसकी पूरी जिम्मेदारी भारत के चुनाव आयोग की होती है,जो की देश के सभी लोगों को वोट डालने के लिए जागरुक भी करता है.

इसी बीच अब 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस (National Voters Day 2024) भी मनाया जाएगा. देशभर में इस दिन अलग-अलग जगहों पर कईयों कार्यक्रम होते हैं और जिसका उद्देश्य लोगो को वोट डालने के लिए प्रेरित करना रहता है. तो आइए हम जानते हैं कि 25 जनवरी को ही हर साल National Voters Day क्यों मनाया जाता है.

कब से शुरू हुआ मतदाता दिवस?(When did Voter’s Day start?)

दरअसल भारत के चुनाव आयोग की स्थापना 25 जनवरी 1950 को ही हुई थी, फिर वह 26 जनवरी को देश के संविधान में लागू हो पाया. पहले सिर्फ इस दिन को याद किया जाता था, लेकिन साल 2011 से इसको एक दिवस के रूप में मनाया जाने लगा.

पहली बार साल 2011 में 25 जनवरी को तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया. इसी के बाद से हर साल 25 जनवरी को पूरे देश में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाने लगा है.

युवा वोटर्स में जागरूकता लाने का काम

National Voters Day का प्रमुख उद्देश्य नागरिकों में चुनाव के प्रति जागरुकता पैदा करना और उन्हें इसकी प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना है.

देश के सभी मतदाताओं को समर्पित इस राष्ट्रीय मतदाता दिवस का उपयोग मतदाताओं, खासतौर पर नए युवा मतदाताओं के नामांकन की सुविधा हेतु किया जाता है।

National Voters Day के खास मौके पर कई जगहों पर कैंप लगाए जाते हैं और पहली बार वोट डालने वाले वोटर्स को उनका मतदाता फोटो पहचान पत्र प्रदान किया जाता है.

युवाओं के लिए कई स्थानों पर सेल्फी प्वाइंट भी लगाए जाते हैं. भारत इस बार 14 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने जा रहा है. इसके लिए चुनाव आयोग तैयारियों में जुटा है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन