दूल्हा-दुल्हन पर मधुमक्खियों का हमला,10 लोग हुए घायल, दूल्हे के भाई का करवाना पड़ा मुंडन... ।News4u36

दूल्हा-दुल्हन पर मधुमक्खियों का हमला,10 लोग हुए घायल, दूल्हे के भाई का करवाना पड़ा मुंडन…

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

पाली के निकट गुरलाई गांव (सदर) गांव से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है, जहां मधुमक्खियों के झुंड ने नवविवाहित जोड़े पर हमला कर दिया,जिससे दूल्हा दुल्हन समेत 10 लोग घायल हुए, यहां तक कि दूल्हे के भाई को इसके लिए मुंडन करवाना पड़ गया, आइए जानते हैं पूरी खबर..

खबर अनुसार 28 साल के गिरधरसिंह उर्फ विक्रमसिंह पुत्र हिन्दूसिंह भाटी राजपूत गुरलाई गांव निवासी की शादी 7 दिसम्बर के दिन बेरा जेतपुरा (शिवंगज) की रहने वाली 23 वर्षीय उर्मिला कंवर से हुई थी।

शादी के बाद मंदिर में पूजा-अर्चना हेतु दूल्हा-दुल्हन अपने नाते रिश्तेदारों के साथ गुरलाई गांव के निकट एक मंदिर पर दो कारों से गए थे। जहां पर एक पेड़ के नीचे नारियल जलाकर ज्योत की कुछ रस्म की गई।लेकिन उसी से उठा धुंआ पेड़ पर बैठे मधुमक्खियों के छज्जे पर पहुंच गया और मधुमक्खियों ने हमला कर दिया।

मधुमक्खियों के हमले से बचने के लिए भगदड़ मच गई।इस बीच करीब 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए। जिनमें  महिलाएं और बच्चे भी शामिल थी।

हॉस्पिटल करवाना पड़ा भर्ती

मधुमक्खियों के आतंक से दूल्हा दुल्हन समेत उनके परिजन भी गंभीर रूप से घायल हुए,जिन्हें पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती करवाना पड़ा।

दूल्हे के भाई का कटवाना पड़ा बाल

हादसे में दूल्हे के रिश्ते के भाई बाड़मेर के दूदोड़ा गांव निवासी 21 साल के स्वरूपसिंह की सबसे ज्यादा हालत खराब हुई। मधुमक्खियों ने उनके सिर पर काफी सारे डंक मारे थे।

हॉस्पिटल में पहुंचने पर जब देखा गया तो उनके बालों में उस वक्त भी कुछ मधुमक्खियां फंसी हुई थी।ऐसे मधुमक्खियों के डंक को निकालने के लिए हॉस्पिटल में  ही उनके बाल काटने पड़े।फिर चिकित्साकर्मियों और परिजनों ने उनके सिर में फंसे मधुमक्खी के डंक निकाले।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन