Asia Cup 2022: विराट कोहली मिले PAK की दिव्यांग फैन से , वीडियो ऐसा जो आपका दिल छू जाए

Asia Cup 2022: विराट कोहली मिले PAK की दिव्यांग फैन से  , वीडियो ऐसा जो आपका दिल छू जाए

भारतीय क्रिकेट टीम के रन मशीन विराट कोहली की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है, इंडिया में ही नहीं पाकिस्तान में भी विराट कोहली के कई चहेते लोग हैं और उसके कुछ अपने कारण भी हैं। विराट कोहली एशिया कप खेलने के लिए यूएई में  हैं, वहीं जब उन्हें यह पता चला कि उनकी एक पाकिस्तानी दिव्यांग फैंस सिर्फ उनसे मिलने के लिए इतनी दूर आई है तो वे अपनी उस फैंस से मिलने के लिए पहुंच गए।

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने टैलेंट के दम पर पूरी दुनिया में फैन फॉलोइंग बनाई है और इसमें पाकिस्तान भी इसमें शामिल है।  विराट का क्रेज पाकिस्तान में इस कदर है कि उनके कुछ ऐसे फैन्स भी हैं, जो एशिया कप 2022 को देखने लिए सिर्फ इस वजह से आए हैं कि उनकी मुलाकात विराट कोहली से हो जाए। उन्हीं में से एक  पाकिस्तान की रहने वाली दिव्यांग फैन है,जो अपने पसंदीदा स्टार प्लेयर विराट से मिलने के लिए इतनी दूर से आई और विराट कोहली ने अपने फैन की ख्वाहिश पूरी भी की। विराट एशिया कप 2022 मैच की तैयारियों में जुटे हुए थे, प्रैक्टिस सेशन के पश्चात उन्होंने अपनी फैंस के पास जाकर मुलाकात की और फिर उनके साथ तस्वीर भी क्लिक कराई।

Paktv.tv नाम के यूट्यूब चैनल पर इस दिव्यांग फैन और विराट कोहली का वीडियो शेयर किया गया है। इस दिव्यांग लड़की ने बताया है कि वह विराट से मिलने के लिए बहुत दूर से  आई है। विराट कोहली प्रैक्टिस सेशन के बाद अपनी फैंस से मिलने पहुंचे थे,विराट से मुलाकात होने के बाद लड़की ने बताया कि विराट ने उनका अच्छे से हालचाल पूछा और उससे मुलाकात भी की।

यह वीडियो देखकर आप भी जान गए होंगे कि आखिर विराट का क्रेज पाकिस्तान में भी क्यों है। Asia Cup 2022 में भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान से28 अगस्त को दुबई में खेला जाना है। बतादें की विराट कोहली करीब दो महीने के ब्रेक के पश्चात मैदान पर वापसी करने वाले हैं। प्रैक्टिस सेशन में विराट ने अच्छे अच्छे  शॉट्स लगाकर यह बता दिया है कि वे  भी अपने पुराने अवतार में आने के लिए काफी आतुर हैं,।

Leave a Reply

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com

Discover more from News4u36

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन