बच्ची को हुआ पहला पीरियड, चरित्र शंका कर पत्नी के उकसाने पर भाई ने ही करदी बहन की हत्या.. ।News4u36

बच्ची को हुआ पहला पीरियड, चरित्र शंका कर पत्नी के उकसाने पर भाई ने ही करदी बहन की हत्या..

Mkyadu
2 Min Read

बच्ची को हुआ पहला पीरियड, चरित्र शंका कर पत्नी के उकसाने पर भाई ने ही करदी बहन की हत्या..

महाराष्ट्र के ठाणे जिले से एक झकझोर देने वाली खबर सामने आई  है, जहां एक 12 वर्षीय लड़की को पहला मासिक धर्म  (पीरियड) आया था, जिससे उसके कपड़े खून से लतपत हो गए थे,लेकिन भाई ने खून से सने कपड़ों को देखकर उसके चरित्र पर ही शक करना शुरू कर दिया.

और बिना कोई सही कारण जानें वह अपनी बहन को गुस्से में लात-घुसें से मारने पीटने लगा, जिससे लड़की की मौत ही हो गई..

जबकि सच ये था कि उस 12 साल की लड़की को पहली बार मासिक धर्म (पीरियड) हुआ था. आरोपी भाई अब पुलिस के गिरफ्त में है.

आरोपी शख्स असल में सिक्योरिटी गार्ड की जॉब करता है. मृतक लड़की अपनी मां के निधन के बाद से ही अपने भैया और भाभी के साथ शहर में रहती थी.जबकि उनके पिता गांव में रहते हैं.

 उस बच्ची को पहली बार मासिक धर्म हुआ था,जिसका उसे कुछ ज्ञान नहीं था. इसी कारण जब उसके भाई ने उससे खून आने का कारण पूछा. तो वह इसका जवाब ही नहीं दे पाई . उसकी भाभी भी ये बात नही समझ पाई और उल्टा अपने पति को भड़काने लग गई.

पुलिस के अनुसार, उक्त आरोपी लड़की के भाई को, शक हुआ कि उसकी बहन किसी से प्रेम करने लगी है, जिसके चलते वह अपनी बहन को परेशान करने लग गया.

यहां तक कि उसकी भाभी ने भी कारण जानने के बजाय अपने पति को लड़की के खिलाफ भड़का दिया,और लड़की के चरित्र पर ही शक कर दिया . 

 लगातार 3 दिनों तक आरोपी भाई ने उसको परेशान किया.जिससे लड़की की तबीयत बिगड़ गई,फिर उसे उल्हासनगर के केंद्रीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत बता दिया.

Share this Article
Leave a comment
विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन